1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तौबा तौबा' गाने में विक्की कौशल ने अपने डांस मूव्स से मचाया धमाल, तो तृप्ती डिमरी की अदाएं भी है बेमिसाल

'तौबा तौबा' गाने में विक्की कौशल ने अपने डांस मूव्स से मचाया धमाल, तो तृप्ती डिमरी की अदाएं भी है बेमिसाल

 Published : Jul 02, 2024 08:54 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 08:54 pm IST

विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ती डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फिल्म की रिलिज से पहले हाल ही में इसका एक नया धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

Vicky Kaushal, Ammy Virk, Tripti Dimri, Bad Newz- India TV Hindi
'तौबा तौबा' गाने ने मचाया धमाल Image Source : DESIGN

विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ती डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आपको रोमांटिक-कॉमेडी के साथ लव ट्राएंगल का चटकारा देखने को मिलने वाला है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब हाल ही में फिल्म का नया गाना 'तौबा तौबा' रिलीज हुआ है, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में तृप्ती डिमरी का हुस्न देख आप भी यकीनन 'तौबा तौबा' करने लग जाएंगे। 

'तौबा तौबा' गाने ने मचाया धमाल

'तौबा तौबा' गाने में जहां एक तरफ विक्की कौशल अपने डांस मूव्स से धमाल मचा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ तृप्ती डिमरी अपनी अदाओं से कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने में तृप्ती डिमरी का हाॅट अंदाज देखते ही बन रहा है। इस गाने को रिलीज हुए अभी महज कुछ घंटे ही हुए है और इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि  'तौबा तौबा' गाने के बोल करण ने लिखे हैं, वहीं गाने का संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है।

यहां देखे गाना

कौन है फिल्म का निर्देशक

बता दें कि कॉमेडी के साथ रोमांस के तड़के से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। वहीं इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नेहा धूपिया भी इस फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी भी साल 2019 में आई करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' की तरह एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन