कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। यह कपल और उनका परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर में होटल सिक्स सेंस बड़वारा किले में पहुंच गया है, जहां शादी और प्री-वेडिंद सेरेमनी को संपन्न किया जाएगा। प्री वेडेंडि सेरेमनी आज यानी 7 दिसंबर से शुरू होंगी। यह जोड़ा कथित तौर पर अपनी संगीत सेरेमनी में 'काला चश्मा' गाने पर थिरकेगा। विक्की और कैटरीना की शादी के गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, फराह खान, अली अब्बास जफर, कबीर खान और मिनी माथुर और रोहित शेट्टी जैसी हस्तियां शामिल होंगी।
राधिका मदान भी कैटरीना कैफ, विक्की कौशल की शादी के लिए राजस्थान रवाना हुईं।
एक सूत्र ने खुलासा किया, "कैटरीना और विक्की परिवार के दोनों पक्षों के साथ मेहंदी समारोह मनाएंगे। विक्की के पास एक बड़ा, प्यार करने वाला और पंजाबी परिवार है और उनके चाचा, चाची, मामा, मामी सभी कैटरीना का परिवार में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। पिछले कुछ समय से उनकी तरफ से शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह दोनों पक्षों के लिए एक खुशी का अवसर होने जा रहा है क्योंकि उनके दोस्त और परिवार दोनों एक साथ जोड़े के विशेष दिन को मनाने के लिए मिल रहे हैं!"
क्या सब्यसाची की ड्रेस में नजर आएंगी कैटरीना कैफ?
विक्की की मां वीना कौशल चाहती हैं कि होने वाली बहू शादी के लिए परफेक्ट पंजाबी दुल्हनिया अवतार में नजर आएं। इस कपल के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि कैटरीना ने अपनी शादी में पंजाबी दुल्हन की तरह लगने के लिए सब्यसाची की तरफ से डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। सब्यसाची ने कई सेलिब्रिटी की शादी में उन्हें सजाने का काम किया है।
कैटरीना के हाथों में लगेगी सोजत की मेहंदी
मेहंदी प्रोग्राम के लिए दुल्हन कैट के हाथों में जो मेहंदी लगेगी उसे सोजत की मेहंदी कहते हैं। ये खास मेहंदी है जिसे राजस्थान के जोधपुर में बसे पाली जिले से मंगवाया गया है। ये काफी महंगी होती है और इसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। कहा जाता है कि इसी मेहंदी को सेलेब्रिटी इस्तेमाल करते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसमें उगाने और बनाने में किसी तरह का कोई कैमिकल इस्तेमाल नहीं किया जाता और ये खूब रंग छोड़ती है। गोरी चिट्टी कैटरीना के गोरे हाथों में सोजत की मेहंदी क्या रंग लाएगी, ये तो फोटो देखकर ही कहा जा सकेगा
दूल्हा और दुल्हन संगीत में काला चश्मा पर परफॉर्म करेंगे
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सेरेमनी आज यानी 7 दिसंबर से शुरू हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन म्यूजिक वीडियो 'काला चश्मा' गाने पर अपने डांस का जलवा बिखेरेंगे। यह गाना कैट की फिल्मों में से एक 'बार बार देखो' का है। कथित तौर पर, कपल उसी फिल्म के गाने 'नचदे ने सारे' पर भी डांस करेंगे। संगीत सेलिब्रेशन, मेहंदी सेरेमनी के बाद पूरा किया जाएगा।
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ कर सकते हैं रणथंभौर किले में त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शन
सोमवार की रात विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और उनके परिवार के सदस्य राजस्थान पहुंचे जहां उनकी शादी का उत्सव होगा। कथित तौर पर, रणथंभौर और सवाई माधोपुर में स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया है कि बॉलीवुड जोड़े भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए रणथंभौर किले में सदियों पुराने गणेश मंदिर जाना चाहिए। त्रिनेत्र गणेश मंदिर सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा रिसॉर्ट से लगभग 32 किमी दूर है। रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि इस मंदिर को हर दिन हजारों शादी के निमंत्रण मिलते हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी: कबीर खान, परिवार जयपुर के लिए रवाना
करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, कबीर खान और अन्य बॉलीवुड हस्तियों के राजस्थान में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की दिसंबर की शादी में शामिल होने की उम्मीद है। मंगलवार सुबह डायरेक्टर कबीर खान और उनके परिवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने कैटरीना को फैंटम और एक था टाइगर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का पहले से ही डायरेक्टर के घर पर एक गुप्त रोका समारोह भी किया गया था।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शरीक होंगे नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर रवाना हुए थे। 
संपादक की पसंद