1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हल्दी सेरेमनी के दौरान दिखी विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री, फैंस ने बरसाया प्यार

हल्दी सेरेमनी के दौरान दिखी विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री, फैंस ने बरसाया प्यार

 Published : Dec 11, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Dec 11, 2021 02:23 pm IST

9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ लगातार अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
हल्दी सेरेमनी के दौरान दिखी विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री, फैंस ने बरसाया प्यार  Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHAL

Highlights

  • इस कपल का हल्दी सेरेमनी देखने लायक था, जिसमें मेहमानों ने पीले रंग के ड्रेस कोड का पालन किया।
  • 8 दिसंबर को 'संगीत' की रात गुरदास मान, हार्डी संधू, शंकर-एहसान ने रंग जमाया था।

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने 9 दिसंबर को सवाईमाधो पुर में स्थित एक होटेल में सात फेरे लिए। उनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर फैंस के दिलों को जीत लिया। एक बार फिर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।  

अपने-अपने चाहने वालों के बीच हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने लिखा, "शुक्र सब्र खुशी।"

इन तस्वीरों को देख फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स लगातार प्यार बरसा रहे हैं। 

इस कपल का हल्दी' समारोह देखने लायक था, जिसमें मेहमानों ने पीले रंग के ड्रेस कोड का पालन किया। यह तब था, जब मीडिया को पहली बार लग्जरी होटल के गलियारों में मेहमानों की एक झलक मिली। इंटरनेट पर तस्वीरें सामने आने के बाद आयोजकों ने मेहमानों की निजता को कैमरे से बचाने के लिए फोर्ट-होटल के चारों ओर पर्दे लगा दिए थे।

8 दिसंबर को 'संगीत' की रात गुरदास मान, हार्डी संधू, शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और मंज मुसिक के साथ आयोजित की गई थी, जिन्होंने म्यूजिक के साथ समारोह में चार चांद लगा दिए।

कपल ने यह भी आधिकारिक कर दिया कि वे जल्द ही मुंबई में उन लोगों के लिए एक रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे, जिन्हें सवाई माधोपुर में बहुत ही निजी विवाह समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन