1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन 'भूल भुलैया 2' में 'मोंजुलिका' के किरदार में एक बार फिर नजर आएंगी?

विद्या बालन 'भूल भुलैया 2' में 'मोंजुलिका' के किरदार में एक बार फिर नजर आएंगी?

 Published : Jan 09, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Jan 09, 2022 01:19 pm IST

अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर दर्शक काभी उत्साहित है। फिल्म की पहली कड़ी में विद्या बालन एक अहम भूमिका में थीं।

Vidya Balan- India TV Hindi
विद्या बालन 'भुल भुलैया 2' में 'मोंजुलिका' के किरदार में एक बार फिर नजर आएंगी? Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • विद्या और 'भूल भुलैया' के निर्देशक अनीस बज्मी की गहरी दोस्ती है।
  • अनीस ने अपनी फिल्म थैंक यू में भी विद्या को कैमियो के तौर पर पेश किया था।

फिल्म 'भूल भुलैया' में विद्या बालन के 'मोंजुलिका' का किरदार सभी को याद ही होगा। यह किरदार उनके सबसे पसंदीदा कैरेक्टर में से एक है। हाल ही में, एक रिपोर्ट ने इस खबर की पुष्टि की गई है कि विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर 'भूल भुलैया 2' में 'मोंजुलिका' के रूप में दिखाई देंगी ।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विद्या और 'भूल भुलैया' के निर्देशक अनीस बज्मी की गहरी दोस्ती है। साल 2011 में भी अभिनेत्री ने उनकी फिल्म 'थैंक यू' में एक कैमियो भूमिका निभाई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि विद्या अनीस बज्मी की फिल्म में 'मोंजुलिका' के कैमियो किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किसी गाने पर डांस करती नजर आएंगी या क्लाइमेक्स के बाद दिखाई देंगी।

रिपोर्ट्स में आगे खुलासा हुआ कि अनीस ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने मोंजुलिका को अपना पसंदीदा किरदार बताया है और कहा कि अगर विद्या फिल्म 'भूल भुलैया' में हैं, तो उन्हें 'भूल भुलैया 2' में भी होना चाहिए। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये या तो विद्या बालन जानती हैं या अनीस बज्मी खुद जानते हैं।

विद्या की एक्टिंग जर्नी कम उम्र से शुरू हुई और उन्होंने 2005 में रोमांटिक फिल्म 'परिणीता' के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की, जिसमें सैफ अली खान और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे।

अभिनेत्री कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं, जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। विद्या ने अपनी पहली अभिनय भूमिका 1995 की हिट शो 'हम पांच' में की थी, जिसमें अनुभवी अभिनेता शोमा आनंद ने भी अभिनय किया था।

अभिनेत्री को आखिरी बार 'शेरनी' में देखा गया था जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन