Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद Ranabaali में साथ नजर आएंगे विजय-रश्मिका, 28 फरवरी को फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

शादी के बाद Ranabaali में साथ नजर आएंगे विजय-रश्मिका, 28 फरवरी को फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Feb 27, 2026 11:38 pm IST, Updated : Feb 27, 2026 11:38 pm IST

असल जिंदगी में पति-पत्नी बन चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म राणाबली में नजर आएंगे। आज मेकर्स ने फिल्म का एक स्पेशल पोस्टर रिलीज किया। साथ ही कुछ खास जानकारी भी दी।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Ranabaali- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@THEDEVERAKONDA,MYTHRIOFFICIAL विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म 'राणाबाली' में नजर आएंगे। ये मशहूर कपल 28 फरवरी, 2026 को फैंस को एक खास सरप्राइज देने वाला है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैथरी मूवी मेकर्स ने ऑफिशियली अनाउंस किया है कि इस सरप्राइज में विजय और रश्मिका के किरदार राणाबली और जयम्मा होंगे, जिससे इस मच-अवेटेड पीरियड एक्शन ड्रामा को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

विजय-रश्मिका की शादी के बाद पहली फिल्म राणाबाली

मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर किया और टीज किया, 'हमारी राणाबली और जयम्मा। 28 फरवरी को एक खास सरप्राइज देने वाले हैं, आप एक बार फिर उन्हें देख #Fallinlove हो जाएंगे। #राणाबली 11 सितंबर को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी।' इस पोस्टर में एक लड़का और एक लड़की दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

राणाबली कब होगी रिलीज

राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर अभी से जबरदस्त बज बना हुआ है। इसकी हाल ही में रिलीज हुई झलक को 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसमें विजय देवरकोंडा को कॉलोनियल इंडिया के डरावने बैकग्राउंड में एक जबरदस्त और बदलाव लाने वाले अवतार में दिखाया गया है। रश्मिका इसमें फीमेल लीड रोल में हैं। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। 'राणाबली' 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

विजय-रश्मिका ने 2 रीति-रिवाजों में की शादी

फिल्म में हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोसलू समेत कई दमदार कलाकार हैं। 'राणाबली' गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के बाद विजय और रश्मिका की तीसरी फिल्म है। इस प्रोजेक्ट में देवरकोंडा डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने टैक्सीवाला में काम किया था। बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उदयपुर में 26 फरवरी को शादी हुई। शादी की रस्म तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से हुई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद उनकी पहली फिल्म की घोषणा मेकर्स ने बेहद ही खास तरीके से की है।

ये भी पढे़ं-

YRKKH: क्या 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फिर आएगा लीप? अभिरा-अरमान का चैप्टर होगा खत्म

क्या 'धुरंधर 2' होगी ब्लॉकबस्टर? यामी गौतम के रिएक्शन से बढ़ी उम्मीदें, आदित्य धर के लिए कही बड़ी बात

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement