1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय देवरकोंडा को मिल गया अपना सच्चा प्यार, बताया क्या है शादी का प्लान

विजय देवरकोंडा को मिल गया अपना सच्चा प्यार, बताया क्या है शादी का प्लान

 Published : Nov 21, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 04:41 pm IST

विजय देवरकोंडा ने आख‍िरकार खुलासा कर दिया है कि वह सिंगल नहीं हैं और ये भी बताया कि वह अपनी एक को-स्टार को डेट कर रहे हैं। साथ ही उन्‍होंने अपनी शादी के प्लान के बारे में भी बातचीत की। अब फैंस कयास लग रहे हैं कि वह रश्‍म‍िका मंदाना से प्यार करते हैं।

Vijay Deverakonda- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा Image Source : INSTAGRAM

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा टिनसेलटाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। यह जोड़ी अक्सर अपनी डेटिंग अफवाहों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं करते हैं। हालांकि, उनके फैंस दोनों की ऑन-स्क्रीन और रियल लाइफ केमिस्ट्री बहुत पसंद करते हैं। लंबे समय से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप में होने की अफवाह चल रही है। इसी बीच अब एक्टर विजय ने प्यार, डेटिंग और शादी के बारे में पहली बार खुलकर बात की है।

रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में कन्फर्म कर दिया है कि वो रिलेशनशिप में हैं। जब उनसे शो की होस्ट काम्या ने पूछा कि क्या वह सिंगल हैं तो वह यह सुन हैरान हो गए, लेकिन विजय ने बताया कि वह 35 साल के हैं और अब सिंगल नहीं हैं। वह रिलेशनशिप में हैं। फिर काम्या ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें शादी करने की जल्दी है। उन्होंने अपनी शादी के प्लान के बारे में खुलासा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं 35 साल का हूं, आपको लगता है कि मैं सिंगल रहूंगा?' विजय देवरकोंडा ने आगे कहा, 'मैं डेट पर नहीं जाता हूं। मैं किसी को जानने के लंबे समय बाद ही उसे दोस्ती करता हूं और उसके साथ कहीं बाहर जाता हूं।'

विजय देवरकोंडा का मैरिज प्लान

शादी के बारे में बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा कि ये फैसला महिलाओं के लिए यह बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, 'शादी किसी के करियर के बीच में नहीं आना चाहिए। महिलाओं के लिए मैरिज करने का फैसला करना अधिक कठिन होता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस प्रोफेशन में हैं। हां मैं शादी करना चाहता हूं कि लेकिन मेरी लाइफ पार्टनर की सहमति भी जरूरी है।'

विजय देवरकोंडा की अपकमिंग मूवी

काम की बात करें तो विजय की अगली फिल्म 'जर्सी' फेम गौतम तिन्नानुरी के साथ होगी, जिसका VD12 नाम रखा गया है। इसमें विजय एक जासूस की भूमिका निभाएंगे। रवि किरण कोला द्वारा निर्देशित, VD12 में विजय एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन