1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खत्म हुआ छिपना छिपाना, अब खुल्लम-खुल्ला शुरू हुई आशिकी, सरेआम विजय देवरकोंडा ने राश्मिका मंदाना पर इस कदर लुटाया प्यार

खत्म हुआ छिपना छिपाना, अब खुल्लम-खुल्ला शुरू हुई आशिकी, सरेआम विजय देवरकोंडा ने राश्मिका मंदाना पर इस कदर लुटाया प्यार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 13, 2025 07:15 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 07:15 am IST

विजय देवरकोडा और रश्मिका मंदाना का रिलेशनशिप कंफर्म हो चुका है! दोनों पहली बार किली पब्लिक इवेंट में खुल्लम-खुल्ला एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna- India TV Hindi
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। Image Source : ARTISTRYBUZZ_/INSTAGRAM

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग की चर्चा कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में गूंज रही है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हमेशा अपने रिलेशनशिप को पर्दे में रखा, जब भी डेटिंग का सवाल आया तो दोनों ने गोलमोल ही जवाब दिया, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के सुर बदले-बदले हैं। दोनों खुलकर एक दूजे पर प्यार लुटाने लगे हैं और अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करने का एक भी मौका नहीं थोड़ रहे हैं। अब हाल में दोनों ने एक पब्लिक इवेंट में अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद दोनों के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

विजय ने किया कुछ ऐसा

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भले ही अक्टूबर में हुई अपनी निजी सगाई के बाद अपने रिश्ते पर ज्यादा कुछ न कहा हो, लेकिन हाल ही में हैदराबाद में हुए 'द गर्लफ्रेंड' के सक्सेस इवेंट में दोनों ने अपने फैंस को एक ऐसा पल दे दिया, जिसने इंटरनेट पर दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। रश्मिका की नई फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए जब विजय मंच पर पहुंचे तो माहौल में एक खास सी मिठास घुल गई। जैसे ही उन्होंने रश्मिका का हाथ थामा और प्यार से उसकी ओर देखा, तो चारों ओर कैमरों की फ्लैश लाइट्स चमक उठीं। अगले ही पल, विजय ने सबके सामने रश्मिका के हाथ पर एक प्यार भरा किस दिया और बस वही पल सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

रश्मिका के चेहरे पर आई शर्मीली मुस्कान ने उस दृश्य को और भी खूबसूरत बना दिया। फैंस ने वीडियो देखते ही कमेंट सेक्शन को दिलों और इमोजी से भर दिया। किसी ने लिखा, 'अब्बा! आखिरकार हमें ये पल देखने मिला!' तो किसी ने चुटकी ली, 'अब समझ आया, असली गर्लफ्रेंड कौन है!' यह प्यारा सा लम्हा भले ही कुछ सेकंड का था, लेकिन मौजूद दर्शकों की तालियों और जयकारों ने इसे यादगार बना दिया। कई फैंस ने इसे दोनों की शादी की ओर पहला सार्वजनिक इशारा बताया, हालांकि विजय और रश्मिका अब तक इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

विजय और रश्मिका की कहानी भी किसी फिल्मी प्लॉट से कम नहीं। 2018 में 'गीता गोविंदम' और 2019 में 'डियर कॉमरेड' में साथ काम करने के बाद ही दोनों के बीच खास दोस्ती की शुरुआत हुई। उसी दौरान रश्मिका ने कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ दी थी। समय के साथ अफवाहें उड़ती रहीं, दोस्ती कब मोहब्बत में बदल गई, किसी को पता नहीं चला।, लेकिन अब सब साफ है, विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स से पुष्टि की कि दोनों ने अक्टूबर में सगाई कर ली है और अगले साल फरवरी में शादी की तैयारियां चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: 83 के अमिताभ को सताई दोस्त धर्मेंद्र की चिंता, खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे घर, लोग बोले- वीरू के लिए जय आ गया

मां, मम्मी या आंटी...आखिर हेमा मालिनी को क्या कहकर बुलाते हैं सनी और बॉबी देओल, खुद एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन