1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्पीकर पर था फोन, विजय देवरकोंडा ने कही प्यार भरी बात, ब्लश करने लगीं रश्मिका मंदाना, खुशी से उछल पड़े रणबीर कपूर, वायरल हुआ वीडियो

स्पीकर पर था फोन, विजय देवरकोंडा ने कही प्यार भरी बात, ब्लश करने लगीं रश्मिका मंदाना, खुशी से उछल पड़े रणबीर कपूर, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 25, 2026 08:50 am IST,  Updated : Feb 25, 2026 08:50 am IST

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की घड़ी नजदीक आ रही है। इसी बीच कपल का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय की बात सुनते ही रश्मिका ब्लश करने लगती हैं।

rashmika mandanna ranbir kapoor- India TV Hindi
रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर। Image Source : STILL FROM UNSTOPPABLE WITH NBK 2

उदयपुर की वादियों में 'विरोश' की शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सालों तक अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा, अब आखिरकार दोनों इस गुरुवार को एक-दूसरे के हमसफर बनने जा रहे हैं। दोनों ने शादी का ऐलान किया और अब शादी से पहले की झलकियां भी सामने आने लगी हैं। उदयपुर में दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके रोमांस की झलक दुनिया को देखने को मिली थी।

उदयपुर के अरावली हिल्स में शाही शादी

रश्मिका और विजय की शादी की रस्में उदयपुर में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी हैं। 26 फरवरी को यह कपल शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों में स्थित मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स में सात फेरे लेगा। शादी के जश्न की शुरुआत बड़े ही दिलचस्प अंदाज में हुई, जहां मंगलवार को दोनों ने 'विरोश प्रीमियर लीग' का आनंद लिया। इसके अलावा पूल पार्टी और पूल वॉलीबॉल की झलक भी देखने को मिली। तस्वीरें जरूर धुंधली थीं, लेकिन फन पूरा दिख रहा था।

यहां देखें वीडियो

जब रणबीर कपूर ने सरेआम किया था रश्मिका को ट्रोल

आज जब दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो चुका है तो फैंस को उनकी फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन का वह मजेदार किस्सा याद आ रहा है। दरअसल एक टॉक शो Unstoppable with NBK 2 के दौरान सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और रणबीर कपूर ने रश्मिका को उनके बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा को फोन लगाने के लिए मजबूर कर दिया था। जैसे ही विजय ने फोन उठाकर रश्मिका को 'क्या हाल है, रे...' कहा, एक्ट्रेस शर्म से लाल हो गई थीं। इसे देखकर रणबीर कपूर हंसते हुए उछल पड़े थे और काफी खुश और उत्साहित दिखे थे, जो उस वक्त ठीक एक्ट्रेस के बगल सोफे पर बैठे थे। एक्ट्रेस ने झट से अपने साथियों को हंसते देखकर विजय देवरकोंडा से कहा कि वो एक शो पर हैं और उनकी कॉल स्पीकर पर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वो कन्फर्मेशन पल

उस समय रणबीर कपूर ने रश्मिका को और चिढ़ाते हुए बालकृष्ण से पूछा था कि वे रश्मिका से पूछें कि 'बेहतर हीरो कौन है?' इस शरारत ने रश्मिका को इतना असहज और खुश कर दिया था कि फैंस के लिए यह उनके रिश्ते का एक अनौपचारिक कन्फर्मेशन बन गया था। इसी शो में रणबीर कपूर को बालकृष्ण के साथ 'पैसा वसूल' गाने पर डांस करते भी देखा गया था, जो वीडियो आज भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं रश्मिका को संदीप वांगा रेड्डी की दो फिल्में एनिमल और अर्जुन रेड्डी में से किसी एक को चुनने को कहा गया था और एक्ट्रेस ऐसा करने में असहज हो गई थीं और उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों फिल्में पसंद हैं, उनका दोनों फिल्मों से कनेक्शन है। ऐसे में नंदामुरी ने पूछा कि अर्जुन रेड्डी से क्या कनेक्शन है, ये सुनते ही वो फिर ब्लश करने लगीं। दरअसल अर्जुन रेड्डी में उनके बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे।

चार साल की चुप्पी के बाद 'विरोश' का नया सफर

लगभग चार साल तक अपने प्यार पर चुप्पी साधे रखने के बाद दक्षिण भारतीय सिनेमा की यह सबसे पसंदीदा जोड़ी अब अपने रिश्ते के अगले पड़ाव पर है। प्राइवेसी को महत्व देने वाले इस कपल ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के एकांत और भव्य लोकेशन को चुना है। फैंस इस 'पावर कपल' की शादी की पहली तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बेटे के जन्म के बाद पहली बार दिखीं कैटरीना कैफ, एक झलक से चुराई लाइमलाइट, मुस्कुराते चेहरे पर दिखा नई मम्मी का ग्लो

दर्द में दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने बयां की सर्जरी के बाद की हालत, लिवर कैंसर के बाद अब पेट से निकाला गया सिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन