बिग बॉस भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शोज में से एक है और बीते 19 साल से ये लगातार टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। एक खास तरह का शो जहां कंटेस्टेंट्स एक घर में रहते हैं और टास्क से लेकर अपनी पर्सनालिटी के साथ शो जीतने की जुगत लगाते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो में जिस आवाज से बिग बॉस के घरवाले थर्रा जाते हैं वह खुद ही घर में रहने की हिम्मत नहीं रखता है। इसका खुलासा भी खुद बिग बॉस शो में एक अहम आवाज देने वाले वॉयस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ने किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विजय विक्रम सिंह ने बताया कि घर के अंदर रहने और कैमरों को फेस करने की हिम्मत नहीं है।
क्या बोले विजय विक्रम सिंह?
बिग बॉस शो में 2 आवाजें गूंजती है एक बिग बॉस की जिसे रिकॉर्ड करते हैं अतुल कपूर। साथ ही एक और आवाज गूंजती है जो समय बताती है। दोपहर के 2 बजे या फिर शाम के 4 बजे और अब आगे देखिए... जैसी आवाजों को रिकॉर्ड करते हैं विजय विक्रम सिंह। जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है और बताया कि वे खुद भी इस शो का हिस्सा नहीं बन सकते। हाल ही में गैलेट इंडिया को दिए इंटरव्यू में विजय विक्रम ने बताया, 'क्या मैं बिग बॉस में जा सकता हूं? मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं है कि उस घर में जा पाऊं। क्योंकि उस घर में जाने के लिए आपको बहुत स्ट्रॉन्ग होना पड़ेगा। या तो बहुत स्ट्रॉन्ग होना पड़ेगा या फिर बिल्कुल ही इग्नोरेंस रखनी पड़ेगी। अब 16 साल हो गए हैं तो पता तो है शो के बारे में कि ये करने से क्या होता है। जब आप घर के अंदर होते हो तो एक सबसे बड़ी रिस्क होती है कि लोग आपको जज करेंगे। ये बात एक्सेप्ट करने के लिए बहुत करेज (साहस) की जरूरत होती है। आपमें स्ट्रेंथ होनी चाहिए कि जब आप एक्सेप्ट कर पाएं कि ठीक है लोग मुझे देख रहे होंगे और जज कर रहे होंगे। मेरे अंदर उतनी स्ट्रेंथ नहीं है कि मुझे लोग देखें कि मैं सुबह उठते ही कितना चिढ़चिढ़ा हो जाता हूं।'
19 साल से चल रहा है शो
बता दें कि विजय विक्रम सिंह बिग बॉस-19 में भी अपनी आवाज दे रहे हैं। 19 साल से चल रहा ये शो इन दिनों जोरों पर है और टीआरपी लिस्ट में टॉप-10 में जगह बना चुका है। अब बिग बॉस-19 के फिनाले के लिए 1 महीने से भी कम का समय बचा है और घर से धड़ाधड़ एविक्शन हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस सीजन में कौन बिग बॉस-19 का विजेता बनता है। सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं और हर वीकेंड घरवालों की क्लास लगाते हैं।
ये भी पढ़ें- गोविंदा को अस्पताल से मिली छुट्टी, बाहर आते ही धर्मेंद्र के लिए जाहिर की चिंता, बताई बेहोश होने की वजह