1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Vikrant Rоna Twitter Review: किच्चा सुदीप की फिल्म ने किया दर्शकों को क्रेजी, देखने से पहले यहां जानिए रिव्यू

Vikrant Rоna Twitter Review: किच्चा सुदीप की फिल्म ने किया दर्शकों को क्रेजी, देखने से पहले यहां जानिए रिव्यू

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 28, 2022 09:20 am IST,  Updated : Jul 28, 2022 09:20 am IST

Vikrant Rоna Twitter Review: साउथ के सुपस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोना' ने एडवांस बुकिंग में ही जबरदस्त कमाई कर ली है, वहीं अब रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ हो रही है।

Vikrant Rоna Twitter Review- India TV Hindi
Vikrant Rоna Twitter Review Image Source : TWITTER_KICCHASUDEEPA

Highlights

  • किच्चा सुदीप की फिल्म रिलीज
  • 'विक्रांत रोना' की हो रही तारीफ
  • जानिए कैसी है फिल्म

Vikrant Rоna Twitter Review: इन दिनों सिल्वर स्क्रीन पर साउथ इंडस्ट्री का सिक्का चल रहा है। 'पुष्पा', 'RRR', 'KGF 2' और 'विक्रम'  के बाद अब साउथ के सुपस्टार किच्चा सुदीप अपनी फिल्म  'विक्रांत रोना' (Vikrant Rоna) के साथ सिनेमाघरों में एंट्री मार चुके हैं। फिल्म रिलीज के पहले से ही काफी सुर्खियों में थी, वहीं अब आज रिलीज के बाद से ये सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जानिए देखने वालों ने फिल्म को कैसा रिव्यू दिया है...

Happy Birthday Dhanush: हॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद, बर्थडे पर धनुष ने दिया ये सरप्राइज

फैंस ने दिए 5 स्टार

दर्शकों में भी इस फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को 5 स्टार दे रहे हैं। इसके साथ ही हम देख सकते हैं कि किच्चा सुदीप के फैंस ने इस फिल्म की रिलीज को किसी त्योहार की तरह धूम-धाम से एंजॉय कर रहे हैं। भारत के बाहर भी फिल्म रिलीज हो चुकी है। ट्विटर पर जर्मन दर्शकों के रिव्यू भी नजर आ रहे हैं। 

Do Baara Trailer: टाइम ट्रैवल करके तापसी पन्नू ने की गड़बड़, ट्रेलर देख घूम जाएगा दिमाग

 

5 भाषााओं में हुई रिलीज

फिल्म 'विक्रांत रोना' आज सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तारीफें पा रही है। फिल्म में किच्चा सुदीप के इलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज भी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे जमकर तारीफें मिली थीं। बता दें कि फिल्म 'विक्रांत रोना' को हिंदी समेत कुल 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन