जब भी हिंदी सिनेमा के खूंखार खलनायकों का जिक्र होता है तो उनमें अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, अमजद खान और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों के साथ रंजीत का नाम भी जरूर लिया जाता है। रंजीत अब 84 साल के हो चुके हैं और फिल्मी दुनिया में भी कम ही एक्टिव हैं, लेकिन वह सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। हाल ही में रंजीत ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आए। इस वीडियो के सामने आते ही रंजीत की बेटी भी सुर्खयों में आ गई हैं, जो जिम में अपने पिता की एक्सरसाइज करने में मदद करती नजर आ रही हैं। यूं तो रंजीत की बेटी अभिनय और फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद अब हर तरफ उनके चर्चे हैं।
बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं दिव्यंका
रंजीत की बेटी का नाम दिव्यंका बेदी है, जो इन दिनों सुर्खियों में हैं। रंजीत के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी बेटी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। दरअसल, दिव्यंका लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में जब उनका वीडियो सामने आया तो हर कोई उनकी फिटनेस और खूबसूरती पर फिदा हो गया। कई यूजर्स ने तो वीडियो पर कमेंट करते हुए ये तक कह दिया कि दिव्यंका को भी अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए।
क्या करती हैं दिव्यंका?
जहां बॉलीवुड के ज्यादातर स्टारकिड्स ने अपने माता-पिता की राह चुनते हुए अभिनय की दुनिया में कदम रखे तो वहीं दिव्यंका उन गिने-चुने स्टारकिड्स में से हैं, जिन्होंने कुछ अलग करने का फैसला लिया। दरअसल, दिव्यंका एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं और gigib design के नाम से अपना ज्वेलरी ब्रांड चलाती हैं। इसके अलावा दिव्यंका एक फिटनेस कोच भी हैं और द स्पेस फिटनेस नाम के एक फिटनेस स्टूडियो की मालकिन हैं। यानी भले ही दिव्यंका एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन कमाई के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं।
फिटनेस और एडवेंचर की हैं दीवानी
दिव्यंका भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से एक बात तो साफ है कि वह फिटनेस और एडवेंचर की भी दीवानी हैं। सोशल मीडिया पर उनके ढेरों वीडियो-फोटो हैं, जिनमें वह अलग-अलग लोकेशन पर घूमती-फिरती नजर आ रही हैं। वहीं रंजीत की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर में खलनायक की भूमिका में ही दिखाई दिए हैं। रंजीत ने 'नमक हलाल', 'जालिम' और 'जिम्मेदार' जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई और रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 8' में एक प्रतियोगी के रूप में भी नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः 'शरीर चला गया, मगर आत्मा हमेशा साथ रहेगी', आशा भोसले के निधन से गहरे सदमे में अमिताभ बच्चन
तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं आशा भोसले की पोती, एक्ट्रेस ने बंधाया ढांढस, वायरल हुआ दर्द भरा वीडियो