1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण औजला के गाने पर झूमे विराट कोहली, फुल मस्ती मूड में दिखें किंग कोहली, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

करण औजला के गाने पर झूमे विराट कोहली, फुल मस्ती मूड में दिखें किंग कोहली, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

 Published : Jun 21, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 11:41 pm IST

एक वायरल वीडियो में विराट कोहली सिंगर करण औजला के हिट गाने 'विनिंग स्पीच' पर झूमते हुए और अपने कान की बाली की ओर इशारा करते हुए दिखे, जब सिंगर ने ये बोल गाए 'औजले दे कन्ना विच नथिया।'

karan aujla, virat kholi- India TV Hindi
करण औजला और विराट कोहली Image Source : INSTAGRAM/@ONE8WORLD

विराट कोहली और करण औजला 21 जून को नई दिल्ली में One8 लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए एक साथ आए। यह कार्यक्रम द्वारका के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था और इसमें क्रिकेट सुपरस्टार और ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। इस इवेंट में विराट कोहली और पंजाबी सिंगर करण औजला ने स्टेज पर धूम मचा दी और इस दौरान फैंस को क्रिकेट और म्यूजिक का एक यादगार याराना देखने को मिला। इस खूबसूरत शाम का एक वीडियो अब वायरल हो गया है, जिसमें दोनों साथ में झूमते नरज आ रहे हैं।

इवेंट में विराट कोहली ने लूटी महफिल

हाल ही में हुए One8 इवेंट में जब पंजाबी सिंगर ने अपना सुपरहिट गाना 'विनिंग स्पीच' लाइव गाया तो किंग कोहली ने भी उनके साथ गाना गाया, बीट्स पर डांस किया और जब करण औजला ने 'औजले दे कन्ना विच नथिया' लाइन गाई तो कोहली ने अपनी बाली की ओर इशारा भी किया। इस वायरल पल ने फैंस को खुश कर दिया और सोशल मीडिया पर किंग कोहली का रिएक्शन वायरल हो गया।

विराट कोहली का फेवरेट गाना

इस वायरल क्लिप ने विराट कोहली और करण औजला दोनों के ही फैंस को खुश कर दिया है। कई लोगों ने क्रिकेटर के जोश और पंजाबी संगीत के लिए उनकी जमकर तारीफ की। यह पल इसलिए भी खास है, क्योंकि किंग कोहली पहले ही बता चुके हैं कि 'विनिंग स्पीच' करण औजला का उनका पसंदीदा गाना है। इससे पहले हुई बातचीत में इस स्टार बल्लेबाज ने बताया था कि वह यह गाना अक्सर सुनते हैं, इसलिए लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनका उत्साह कोई हैरानी की बात नहीं थी।

विराट कोहली का इवेंट में धमाका

One8 इवेंट में खेल, संगीत और मनोरंजन की दुनिया के दिग्गज एक साथ दिखाई दिए, जहां विराट कोहली ने करण औजला के साथ स्टेज शेयर किया। उनकी आपसी बॉन्डिंग और क्रिकेटर के जोश भरे रिएक्शन ने सभी का दिल जीत लिया।

ये भी पढे़ं-

7 महीने पुरानी मनोज बाजपेयी की एक्शन-थ्रिलर सीरीज ने प्राइम वीडियो पर डाला डेरा, इंडिया में टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

पहले एक-दूसरे को खूब किया रोस्ट, अब 'शक्तिमान' और समय रैना ने मिलाया हाथ, वीडियो ने खींचा ध्यान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन