1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 4000 करोड़ की 'रामायण' से मिली फीस विवेक ओबेरॉय ने की दान, नितेश तिवारी की फिल्म में बनेंगे विभीषण

4000 करोड़ की 'रामायण' से मिली फीस विवेक ओबेरॉय ने की दान, नितेश तिवारी की फिल्म में बनेंगे विभीषण

 Published : Oct 29, 2025 11:09 am IST,  Updated : Oct 29, 2025 11:09 am IST

विवेक ओबेरॉय ने 'रामायण' और 'मस्ती 4' में अपने काम को लेकर खुलकर बात की। 4000 करोड़ नितेश तिवारी की इस फिल्म में उन्हें जो भी फीस मिलने वाली थी, उसे उन्होंने डोनेट कर दिया।

Vivek Oberoi- India TV Hindi
विवेक ओबेरॉय Image Source : INSTAGRAM/@VIVEKOBEROI

विवेक ओबेरॉय एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से कई बार लोगों का दिल जीता है। पिछले कुछ साल से 'मस्ती 4' एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों को लेकर काफी लाइमलाइट में रहे हैं। अब इन दिनों विवेक एक नेक काम के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह तो सभी जानते हैं कि विवेक के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनमें नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड 'रामायण' भी शामिल है। इसमें रणबीर कपूर, सनी देओल, 'केजीएफ' स्टार यश, साई पल्लवी जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है। वहीं, 'रामायण' में विवेक विभीषण का किरदार निभाएंगे।

विवेक ओबेरॉय ने रामायण से अपनी पूरी कमाई दान कर दी

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विवेक ने बताया कि उन्होंने रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ​​से कहा कि उन्हें कोई पैसा नहीं चाहिए और वे इसे किसी अच्छे काम के लिए दान करना चाहते हैं, जैसे कि कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए। उन्होंने निर्माता से यह भी कहा कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं और उनका सपोर्ट करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें यह प्रोजेक्ट बहुत पसंद आया।

विवेक ओबेरॉय कैंसर से जूझ रहे बच्चों के बने फरिश्ता

उन्होंने कहा, 'मैंने नमित से कहा कि मुझे इसके लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए मैं इसे किसी भी ऐसे काम के लिए दान करना चाहता हूं। मेरा मतलब है कि कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए कुछ अच्छा करना चाहता हूं।' इस इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने 'रामायण' के कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'रामायण पौराणिक है या ऐतिहासिक, इसे लेकर हमेशा एक द्वंद्व चलता रहता है। हमारा मानना ​​है कि यह ऐतिहासिक है और इस पर काम करना बहुत अच्छा लगा। मैं बहुत खुश था और पूरी क्रू, नमित, नितेश, यश, रकुल प्रीत सिंह के साथ काम करके बहुत मजा आया। मेरी अभी कुछ दिनों की शूटिंग बाकी है।'

फिल्म रामायण की कास्ट

नितेश तिवारी 'रामायण' को दिवाली 2026 और 2027 में दो भागों में रिलीज करेंगे। कलाकारों की बात करें तो फिल्म में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के किरदार में साईं पल्लवी, रावण के रोल में यश और भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल नजर आएंगे।

ये भी पढे़ं-

एक्टर नहीं, फरिश्ता थे पुनीत राजकुमार, चलाते थे 26 अनाथालय और 46 फ्री स्कूल, 10 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड

जमीन पर सोए, बिना ब्रेक हर दिन 22 घंटे किया काम, 'पवित्र रिश्ता' एक्टर संघर्ष के दिन याद कर हुए भावुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन