1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगस्त की 2 धाकड़ फिल्में, 2 साउथ सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका? लेकिन बॉलीवुड ने कर दिया गेम

अगस्त की 2 धाकड़ फिल्में, 2 साउथ सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका? लेकिन बॉलीवुड ने कर दिया गेम

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 16, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 05:03 pm IST

14 अगस्त को 2 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज बना हुआ और 3 सुपरस्टार्स का स्टारडम अपना दम दिखाता नजर आने वाला है।

Hrithik Roshan And Rajinikanth- India TV Hindi
ऋतिक रोशन और रजनीकांत Image Source : INSTAGRAM

फिल्मी दुनिया के लिए इस साल जुलाई का महीना काफी खास रहा है। दर्जनभर के करीब फिल्में इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। लेकिन अगला महीना अस्त भी काफी खास होने वाला है। अगले महीने में 3 सुपरस्टार्स से सजी 2 बड़ी फिल्में रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लेश देखने को मिलने वाला है क्योंकि 14 अगस्त के दिन ही दोनों फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना होगा कि इन दोनों ही फिल्मों में साउथ के 2 सुपरस्टार्स का दम दिखेगा। वहीं बॉलीवुड के हीरो ऋतिक रोशन से भी काफी उम्मीदें हैं। लेकिन बॉलीवुड ने इस बार गेम कर दिया है और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को ऋतिक रोशन के साथ कास्ट कर लिया है। अब रजनीकांत की फिल्म अलग और जूनियर एनटीआर की फिल्म ऋतिक रोशन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाएगी। 

2 साउथ सुपरस्टार्स में से किसका बजेगा डंका?

अब सीधे तौर पर देखा जाए तो जूनियर एनटीआर और रजनीकांत दोनों की ही फिल्में आमने सामने खड़ी हैं। दोनों ही फिल्में पैनइंडिया रिलीज होंगी और साउथ समेत हिंदी की भी ऑडियंस इसे देखेगी। वहीं रजनीकांत की स्टारडम भी किसी से कम नहीं है और पहले से ही पैन इंडिया सुपरस्टार हैं। रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को साउथ के दिग्गज डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने बनाया है। इस फिल्म में भी आमिर खान को छोटा किरदार मिला है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ठोस खुलासे नहीं किए गए हैं। पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 350 करोड़ रुपयों के बड़े बजट से बन रही है। 

स्पाई यूनिवर्स भी एक बड़ा प्रोजेक्ट

वहीं ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर-2 भी यशराज का एक बड़ा प्रोजेक्ट हैं और आदित्य चोपड़ा के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर अहम किरदार में हैं और कियारा आडवाणी भी एक्शन में दिखेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म भी 200 करोड़ रुपयों के बजट से बन रही है। ये फिल्म 2019 में आई वॉर फिल्म का अगला पार्ट होने वाली है। वॉर भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसने 475 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। अब वॉर-2 से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों में से किसका डंका बॉक्स ऑफिस पर बजता है। साथ ही आमिर खान के किरदार को भी रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। 

बॉलीवुड ने किया गेम तो साउथ ने भी दिया जवाब?

बीते कुछ दिनों साउथ की फिल्म हिंदी बेल्ट में भी खूब जमकर कमाई कर रही थीं। वहीं बॉलीवुड की कुछ ही फिल्में साउथ में जा पा रही थीं। इसके लिए वॉर-2 के मेकर्स ने अपनी फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। वहीं कुली में रजनीकांत ने भी आमिर खान का जुड़वा दिया है। हालांकि अभी तक उनके किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि ये दोनों ही गेम बॉक्स ऑफिस पर कितना काम आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन