1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वॉर-2 का जारी हुआ नया लुक, कियारा का दिखा खतरनाक अंदाज, ऋतिक रोशन ने भी दिखाया एक्शन से भरा अवतार

वॉर-2 का जारी हुआ नया लुक, कियारा का दिखा खतरनाक अंदाज, ऋतिक रोशन ने भी दिखाया एक्शन से भरा अवतार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 26, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 01:57 pm IST

वॉर-2 फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। अब गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं।

War-2- India TV Hindi
वॉर-2 Image Source : INSTAGRAM

यशराज फिल्म की फिल्म वॉर 2 का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। एक्शन से भरी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब इस फिल्म के नए पोस्टर्स भी गुरुवार को रिलीज कर दिए गए हैं। इन पोस्टर्स में कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का खूंखार लुक नजर आ रहा है। 14 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म का फैन्स को भी लंबे समय से इंतजार है। 

जूनियर एनटीआर लगाएंग तड़का

बता दें कि वॉर-2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ राघवन और अब्बास टायरवाला ने लिखी है। फिल्म में कियारा आडवाणी हीरोइन के रोल में नजर आने वाली हैं और दमदार एक्शन दिखाने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन भी पिछली बार की तरह सुपरहिट एक्शन के लिए तैयार हैं। फिल्म का टीजर भी सामने आया था जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ धमाकेदार एक्शन करते दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि दोनों का एक्शन पर्दे पर लोगों को कितना प्रभावित कर पाता है। 

सुपरहिट रहा था फिल्म का पहला पार्ट

बता दें कि 'वॉर-2' साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' का सीक्वल रहने वाली है। वॉर फिल्म में ऋतिक रोशन ने शानदार एक्शन किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके साथ ही फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम किरदार में नजर आए थे। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म 100 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी और 300 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट वॉर-2 आने वाले अगस्त के महीने में रिलीज होने वाला है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं और दमदार एक्शन देखने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि फिल्म वॉर-2 बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ पाती है। फिल्म में ऋतिक रोशन का एक्शन दिखेगा साथ ही जूनियर एनटीआर भी ऋतिक को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। वॉर-2 अगस्त की 14 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन