1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जावेद अख्तर ने आखिर ऐसा क्या कहा, बिफर गए लकी अली, खूब सुनाई खरीखोटी, बोले- इनके जैसा न बनो

जावेद अख्तर ने आखिर ऐसा क्या कहा, बिफर गए लकी अली, खूब सुनाई खरीखोटी, बोले- इनके जैसा न बनो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 22, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 11:57 pm IST

जावेद अख्तर की एक टिप्पणी तेजी से वायरल हुई, जिस पर अब लकी अली का रिएक्शन भी सामने आया है। सिंगर ने जावेद पर निशाना साधा और उन्हें खूब खरीखोटी भी सुनाई। साथ ही ये तक कह दिया कि जावेद जैसा न बनें।

lucky ali javed akhtar- India TV Hindi
लकी अली और जावेद अख्तर। Image Source : LUCKY ALI INSTAGRAM, PTI

गायक लकी अली ने अनुभवी गीतकार-कवि जावेद अख्तर की एक कार्यक्रम में की गई 'हिंदू-मुस्लिम' संबंधी टिप्पणी की जमकर आलोचना की है। जावेद अख्तर की टिप्पणी वीयरल होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनको खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने एक्स पर अपना रिएक्शन साझा किया और लोगों से कहा कि वो जावेद अख्तर जैसे न बने। अब आखिर लकी ने ऐसा क्यों कहा और जावेद अख्तर ने क्या टिप्पणी की थी, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

लकी अली को पसंद नहीं आया जावेद अख्तर का बयान

दरअसल 'ओ सनम' सिंगर लकी अली ने एक एक्स यूजर के पोस्ट पर अपना रिएक्शन साझा किया है। इस पोस्ट में जावेद अख्तर की टिप्पणी लिखी थी, जिसमें जावेद ने हिंदुओं से मुस्लमानों जैसा न बनने का अनुरोध किया था। जावेद अख्तर की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स दो खेमों में बंट गए। कुछ ने उनकी स्पष्टवादिता की सराहना की, जबकि लकी अली सहित अन्य ने उनके बयान की कड़ी निंदा की।

lucky Ali reaction
Image Source : SCREEN GRAB OF LUCKY ALI X POSTलकी अली का रिएक्शन।

जावेद अख्तर ने क्या कहा?

जावेद अख्तर एक कार्यक्रम में फिल्म 'शोले' के एक प्रतिष्ठित दृश्य का हवाला दे रहे थे, जहां धर्मेंद्र भगवान शिव की मूर्ति के पीछे छिपकर बोलते हैं और हेमा मालिनी को लगता है कि शिव जी उनसे बात कर रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने कहा, 'क्या आज ऐसा दृश्य संभव है? नहीं, मैं (आज ऐसा) कोई दृश्य नहीं लिखूंगा। क्या 1975 में (जब शोले रिलीज हुई थी) हिंदू नहीं थे? क्या कोई धार्मिक लोग नहीं थे? थे।' उन्होंने आगे कहा, 'दरअसल, मैं ऑन रिकॉर्ड हूं, मैं यह बात यहां नहीं कह रहा। राजू हिरानी और मैं पुणे में एक बड़े दर्शक वर्ग के सामने थे और मैंने कहा, 'मुसलमानों जैसे मत बनो। उन्हें अपने जैसा बनाओ। तुम मुसलमानों जैसे बन रहे हो।' यह एक त्रासदी है।'

यहां देखें वीडियो

लकी अली ने क्या कहा?

इस कार्यक्रम की तारीख और स्थान की पुष्टि नहीं हो पाई है। जावेद अख्तर के हिंदू-मुस्लिम बयान को पोस्ट करने वाले एक एक्स यूजर को जवाब देते हुए लकी अली ने कड़े शब्दों में अपनी असहमति व्यक्त की। 'हैरत' गायक ने लिखा, 'जावेद अख्तर जैसे मत बनो, कभी भी असली नहीं रहे, बदसूरत फ**।' लकी अली की इस टिप्पणी के बाद कमेंट सेक्शन में जावेद अख्तर और उनके प्रशंसक आमने-सामने आ गए, जिससे जल्द ही सोशल मीडिया पर एक गरमागरम बहस छिड़ गई। खबर लिखे जाने तक, अनुभवी गीतकार ने लकी अली की इस व्यक्तिगत टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: पहले मम्मी दीपिका ने दिखाई बेबी दुआ की तस्वीर, फिर मौसी ने क्यूट निकनेम से उठाया पर्दा, झट से हो गया वायरल

दीपिका पादुकोण ने पहली बार दिखाई दुआ की झलक तो याद आई रणबीर कपूर की क्यूट बेटी राहा, लोगों ने खोज निकाले 3 कनेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन