1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब ट्यूशन जा रहे तैमूर के पीछे पड़े पैप्स, 50 लोगों ने किया बेटे का पीछा तो सैफ अली खान ने लिया था कड़ा एक्शन

जब ट्यूशन जा रहे तैमूर के पीछे पड़े पैप्स, 50 लोगों ने किया बेटे का पीछा तो सैफ अली खान ने लिया था कड़ा एक्शन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 19, 2024 02:03 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 02:03 pm IST

पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने को बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर पैप्स के भी कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो एक तस्वीर के लिए सितारों के पीछे भागते दिखाई देते हैं।

taimur ali khan- India TV Hindi
सैफ-करीना के साथ तैमूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सितारों की ही तरह अब उनके बच्चे भी काफी चर्चा में रहते हैं। पैपराजी जितना सेलेब्स को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश में लगे रहते हैं, उतना ही स्टारकिड्स को भी क्लिक करते हैं। सुहाना खान, शनाया कपूर से लेकर तैमूर अली खान तक, इंडस्ट्री के वो स्टारकिड हैं जो काफी चर्चा में रहते हैं। इनकी हर एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले जेह और तैमूर, दोनों दोनों ही पैप्स और फैंस के फेवरेट हैं। पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने को बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर पैप्स के भी कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो एक तस्वीर के लिए सितारों के पीछे भागते दिखाई देते हैं। इस बीच सेलिब्रिटी पैपराजी वरिंदर चावला ने हाल ही में तेजी से बढ़ते पैपराजी कल्चर के बारे में बात की और साथ ही ये भी माना कि अब सेलेब्स की प्राइवेसी का उल्लंघन हो रहा है। 

जब तैमूर के पीछे पड़े पैपराजी

वरिंदर चावला ने यूट्यूबर ईशान को दिए इंटरव्यू में उस घटना का जिक्र किया, जब सैफ-करीना के बड़े लाडले तैमूर के पीछे 50 लोगों का जत्था पड़ गया। इसके बाद सैफ अली खान ने अपने बेटे को लेकर एक सख्त फैसला लिया था। क्योंकि, इस घटना से करीना और सैफ दोनों ही अपने लाडले को लेकर डर गए थे। 

जब बढ़ गई थी तैमूर की तस्वीरों की डिमांड

तैमूर अली खान को लेकर पैप्स के जुनून के कहानी बयां करते हुए वरिंदर ने कहा- 'एक समय था, जब हम जिस दिन तैमूर अली खान की तस्वीरें शेयर नहीं करते थे, तब हमारी पोस्ट पर कमेंट आते थे कि 'आज तैमूर की फोटो नहीं आई।' लोग मैसेज कर कर के सवालों की लाइन लगा देते थे। ये सब करीना और सैफ अली खान की वजह से ही हो सका, क्योंकि पहले उन्होंने ही इसकी इजाजत दी थी। लोगों को तैमूर की क्यूटनेस इतनी पसंद थी कि पैप्स ने उन्हें जुनूनी ढंग से कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया।' 

सैफ-करीना ने कभी फोटोग्राफर्स को ना नहीं कहा

वरिंदर ने कहा- 'करीना की सबसे अच्छी खूबी ये है कि उन्होंने कभी किसी फोटोग्राफर को न नहीं कहा। हम तैमूर को घर के बाहर देखने के बाद उनकी तस्वीरें लेते थे, इस पर उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। उनकी डिमांड इतनी बढ़ गई थी कि हमने 24 घंटे तैमूर का पीछे करना शुरू कर दिया था। स्कूल से लेकर ट्यूशन तक उनका पीछा करते। खेलने जाते तो पैप्स भी पीछे चल पड़ते। हमने बच्चे की पर्सनल लाइफ को डिस्टर्ब करना शुरू कर दिया था। तब जाकर सैफ और करीना ने हमसे ये गुजारिश की, कि कुछ जगहों पर बच्चे का पीछा मत कीजिए, जैसे स्कूल और ट्यूशन।' 

तैमूर की कार को घेर कर खड़े हो गए पैपराजी

वरिंदर ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया- 'एक बार मैं बाहर था और देखा कि तैमूर अली खान ट्यूशन जा रहा था। मैंने देखा कि करीब 40-50 लोग उनकी कार का बाइक से पीछा कर रहे हैं। ये नजारा देखकर तो मैं पूरी तरह हिल गया। तैमूर की तस्वीर-वीडियो के लिए कोई गेट पर चढ़ने लगा तो किसी ने गाड़ी ही घेर ली, जैसे अटैक ही कर देंगे। मैं ये देखकर डर गया और मुझे लगा कि ये गलत है। जब सैफ को इसकी खबर लगी तो उन्होंने फोन किया और कर कहा कि ऐसा मत करो। तब से मैंने फैसला कर लिया था कि कभी किसी की प्राइवेट लाइफ में दखल नहीं दूंगा।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन