1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं कुमुद राणे? जिसकी मौत पर नम हो गईं सलमान खान की आंखें, दुख में डूब गया पूरा खान परिवार

कौन हैं कुमुद राणे? जिसकी मौत पर नम हो गईं सलमान खान की आंखें, दुख में डूब गया पूरा खान परिवार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 10, 2026 11:43 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 11:43 am IST

सलमान खान का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग उस शख्स के बारे में जानना चाहते हैं जिसकी मौत ने सलमान खान को इमोशनल कर दिया।

salman khan friend kumod rane- India TV Hindi
जग्गी राणे, सलमान खान और कुमुद राणे। Image Source : KUMOD RANE/INSTAGRAM

बीते दिन मंगलवार को सलमान खान ने अपनी करीबी दोस्त कुमुद राणे को खो दिया। उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान के साथ पूरा खान परिवार भी शामिल हुआ। इस दौरान सलमान खान की आंखें नम थीं, उन्हें अपनी आंखों में आंसू रोकते हुए देखा गया। ऑनलाइन शेयर किए गए इन वीडियो और तस्वीरों को देखकर कई लोग चिंतित हो गए और सोचने लगे कि किस दुखद घटना ने एक्टर को इतना भावुक क्यों कर दिया। जहां लोग लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं, वहीं कई लोग ये जानने के लिए भी बेचैन दिखे कि कुमुद राणे कौन हैं, सलमान खान से इनका क्या रिश्ता था और पूरा खान परिवार इनके निधन से इतना प्रभावित क्यों हुआ? आइए जानते हैं कुमुद राणे के बारे में जिनके निधन से खान परिवार शोक में है।

कौन थीं कुमुद राणे?

बीते दिन कुमुद राणे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट्स से पता चलता है कि कुमोद सलमान खान के परिवार के काफी करीब थीं। दरअसल कुमुद राणे की शादी सलमान खान के बेस्ट फ्रेंज जुग्गी राणे से हुई थी, जिसका जिक्र उन्होंने और कैटरीना कैफ ने द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म के प्रोमशन के दौरान किया था। माना जाता है कि सालों से सलमान और खान परिवार के साथ उनके गहरे संबंध थे और वे उनके दोस्तों के बड़े दायरे का एक अहम हिस्सा थीं। कुमुद राणे की हर पार्टी में सलमान खान होते थे और खान परिवार के हर फंक्शन में वो शामिल होती थी।ट

कई बिजनेस की थीं मालकिन

कुमोद दुबई में रहने वाली एक एंटरप्रेन्योर थीं और शहर के मशहूर ब्यूटी और वेलनेस वेंचर 'रेन ब्यूटी बार' की फाउंडर थीं। उन्होंने 2005 में रेन ब्यूटी बार की शुरुआत की थी। ब्रांड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार रेन के जरिए कुमोद ने एक हाई-स्टैंडर्ड ब्यूटी लाउंज बनाने की कोशिश की, जो क्वालिटी से समझौता किए बिना एक ही छत के नीचे कई तरह की सर्विस देता हो। ब्यूटी के अलावा उन्हें इंटीरियर डिजाइनिंग, सोशल मीडिया और मार्केटिंग का भी शौक था। हालांकि कुमोद ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहती थीं, लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की झलकियां खान परिवार के साथ उनके गहरे रिश्ते को साबित करती हैं। कुमुद राणे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और 633 से ज्यादा पोस्ट्स हैं, जिनमें उनकी पर्सनल लाइफ, ट्रैवल, बिजनेस वेंचर और परिवार व दोस्तों के साथ बिताए खास पलों की झलकियां देखने को मिल रही हैं।

खान फैमिली से हर शख्स से कनेक्शन

सलमान खान के साथ सोशल गैदरिंग में शामिल होने और जन्मदिन मनाने से लेकर सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ समय बिताने तक, वो कई मौकों पर खान फैमिली के साथ खड़ी रहीं। इतना ही नहीं कुमुद राणे के बेटे कबीर, सोहेल खान के बेटे निरवाण के बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने साथ पढ़ाई की और बड़े हुए। कुमुद राणे कई और फिल्मी परिवरों के भी काफी करीब रहीं। संजय कपूर और महीप से भी उनकी अच्छी दोस्ती थी। वो बॉबी देओल और अनिल कपूर के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं। सोहेल खान ने उनके निधन पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्हें अपनी बहन कहा, एक्टर ने कहा उन्होंने अपनी बहन को खो दिया और ये वक्त उनके लिए मुश्किल है।

सोहेल और अर्पिता ने किया भावुक पोस्ट

सोहेल ने इंस्टाग्राम पर कुमुद के साथ खास पलों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। कुमुद के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सोहेल ने लिखा, 'आज मैंने अपनी प्यारी बहन को खो दिया, दुनिया में कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता। मेरी संवेदनाएं जग्गी और कबीर के साथ हैं क्योंकि कुमुद उनकी जान थीं।' एक्टर ने आगे कहा, 'ऐसे समय में लगता है कि जिंदगी नाइंसाफी करती है और आप भगवान पर सवाल उठाने लगते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हों, खुश रहें, हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।' सलमान की बहन अर्पिता ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुमुद के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'प्यारी कुमुद, हम साथ बिताए सभी पलों को हमेशा याद रखेंगे। आपका अपनापन, आपका प्यार, आपका मजाकिया अंदाज बहुत याद आएगा... हम आपसे प्यार करते हैं और मुझे पता है कि आप हमेशा हम पर नजर रखेंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

ये भी पढ़ें: 6 महीने से नहीं डोली इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी' की बादशाहत, सस्पेंस की खान है 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन