1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं महिमा चौधरी के एक्स हसबैंड? महज 6 साल चली थी दोनों की शादी, फिल्मी दुनिया से दूर मिला था पहला प्यार

कौन हैं महिमा चौधरी के एक्स हसबैंड? महज 6 साल चली थी दोनों की शादी, फिल्मी दुनिया से दूर मिला था पहला प्यार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 30, 2025 09:06 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 06:10 pm IST

महिला चौधरी की शादी के जोड़े में संजय मिश्रा के साथ तस्वीरें खूब वायरल रही हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि महिमा ने 2006 में शादी रचाई थी और 6 साल में ही तलाक ले लिया था।

Mahima Chaudhry And Sanjay Mishra- India TV Hindi
महिमा चौधरी और संजय मिश्रा Image Source : INSTAGRAM@VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने 90 के दशक में अपने किरदारों से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। महिला के कई किरदार आज भी लोगों को भूले नहीं हैं। हाल ही में महिमा चौधरी की संजय मिश्रा के साथ तस्वीरें वायरल हो रही थीं। जिनमें दावा किया जा रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि बाद में ये खुलासा हुआ कि ये तस्वीरें महिमा और संजय मिश्रा की अपकमिंग फिल्म की हैं जिसमें वे शादी करते स्क्रीन पर नजर आएंगे। लेकिन कम ही लोग जानते हैं महिमा चौधरी ने एक बार शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। हालांकि महिमा का शादी के बाद महज 6 साल में ही तलाक हो गया था और उसके बाद से महिमा सिंगल जिंदगी जीती हैं। महिमा के एक्स हसबैंड का नाम है बॉबी मुखर्जी। 

कौन हैं महिमा के एक्स हसबैंड

महिमा चौधरी ने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की। और अगले साल दोनों ने एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि, कुछ ही सालों में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। साल 2013 में दोनों तलाक ले लिया था। शादी के महज 6 साल बाद दोनों का ये रिश्ता टूट गया। महिमा चौधरी के पूर्व पति बॉबी मुखर्जी के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी कोलकाता के एक आर्किटेक्ट से बिज़नेसमैन बने हैं। हालांकि वह लाइमलाइट और मीडिया की नजरों से दूर रहे, लेकिन महिमा से शादी के बाद वह एक सार्वजनिक हस्ती बन गए। और अभिनेत्री से तलाक के बाद, वह फिर से अपनी निजी जिंदगी में लौट आए। बॉबी मुखर्जी फिलहाल अपनी पेशेवर जिंदगी में व्यस्त हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि उनकी फर्म, बॉबी मुखर्जी आर्किटेक्ट्स, मुंबई, दिल्ली और मिलान में कार्यालयों के साथ सक्रिय है। लगभग 8 महीने पहले, उन्होंने अपने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे तीन दशकों से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं। बॉबी मुखर्जी के बारे में और कोई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।

संजय मिश्रा के साथ फिल्म में दिखेंगी महिमा

वहीं हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों को देख फैन्स भी चौंक गए जिसमें महिमा दुल्हन का जोड़ा पहने संजय मिश्रा के साथ पोज दे रही हैं। संजय मिश्रा भी दूल्हे के रोल में दिख रहे हैं। हालांकि बाद में ये खुलासा हुआ कि दोनों की ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' की हैं। जिसमें ये दोनों एक्टर साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट की भी अभी घोषणा नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ें- 'पापा फिर से धमाल मचाने...', फिल्म इक्कीस का ट्रेलर देख भावुक हुए सनी देओल, पिता धर्मेंद्र के रोल की भी की तारीफ

शौर्य का प्रतीक अर्जुन खेत्रपाल, अब अमिताभ बच्चन के नाती फिल्म में निभा रहे किरदार 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन