1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 8 साल गुमनामी में जीता रहा ये धाकड़ सिंगर, इंडियन आइडल से बना स्टार, अब जीता 71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड

8 साल गुमनामी में जीता रहा ये धाकड़ सिंगर, इंडियन आइडल से बना स्टार, अब जीता 71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Aug 01, 2025 07:16 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 11:51 pm IST

हैदराबाद के पीवीएनएस रोहित को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का 71वां नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। बीते 8 साल से गुमनामी में जिंदगी काट रहा ये सिंगर इंडियन आइडल में भी धूम मचा चुका है।

PVNS Rohit- India TV Hindi
पीवीएनएस रोहित Image Source : YOUTUBE@SNAPSHOT-SONY LIVE

शुक्रवार की शाम 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के नाम रही और साल 2023 की बेहतरीन कलाकारों के नामों की घोषणा की गई। शाहरुख खान की जवान और विक्रांत मेसी की 12वीं फेल को संयुक्त रूप से बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर रानी मुखर्जी को चुना गया है। मनोज बाजयपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फिल्म को बेस्ट डायलॉग के लिए चुना गया है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतने वाले सिंगर पीवीएनएस रोहित ने। तेलुगू फिल्म 'बेबी' के गानों को लिए पीवीएनएस रोहित को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का 71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जाएगा। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पीवीएनएस रोहित बीते 8 साल से गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। इससे पहले साल 2017 में रोहित ने इंडियन आइडल में अपनी आवाज का जलवा दिखाया था और 2 बार गोल्डन माइक हासिल किया था। इस सिंगिंग रियालिटी शो के बाद रोहित का नाम गुमनामी में चला गया। लेकिन अब शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई जिसमें रोहित को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के तौर पर चुना गया है। 

कौन हैं पीवीएनएस रोहित?

पीवीएनएस रोहित नेसाल 2017 में प्रीमियर हुए इंडियन आइडल सीजन-9 में हिस्सेदारी ली थी। मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले रोहित की अवाज का जादू यहां चला था। महज 5 साल की उम्र से संगीत की ट्रेनिंग ले रहे रोहित ने संगीत की दुनिया में खूब मेहनत की। इंडियन आइडल में भी रोहित की आवाज का जादू देखने को मिला और 2 बार गोल्डन माइक भी हासिल किया। इतना ही नहीं रोहित टॉप-3 फाइनलिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे। इस रियालिटी शो ने रोहित को काफी पहचान दिलाई थी। 

8 साल गुमनामी में रहे रोहित

बता दें कि पीवीएनएस महज 5 साल की उम्र से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। इंडियन आइडल में उन्हें काफी पहचान मिली थी और उनकी आवाज ने भी लोगों को खूब रिझाया था। लेकिन इस रियालिटी शो के बाद से रोहित गुमनामी में जीते रहे। करीब 8 साल की गुमनामी का ये सफर अब खत्म हो गया है और रोहित 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के तौर पर उभरे हैं। इस अवॉर्ड ने रोहित की गुमनामी का सूखा भी खत्म कर दिया है। रोहित के बारे में अभी तक एक विकिपीडिया पेज भी नहीं था। लेकिन अब रोहित संगीत की दुनिया के स्टार बनने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन