Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं 'धुरंधर' वाले राहुल गांधी? 'द फैमिली मैन' से लेकर अक्षय कुमार की फिल्म भी कर चुके हैं प्रोड्यूस

कौन हैं 'धुरंधर' वाले राहुल गांधी? 'द फैमिली मैन' से लेकर अक्षय कुमार की फिल्म भी कर चुके हैं प्रोड्यूस

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Feb 16, 2026 02:37 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 02:37 pm IST

'धुरंधर' फिल्म की ओटीटी रिलीज के बाद एक नाम तेजी से चर्चा में आया। ये नाम है राहुल गांधी। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कांग्रेस सांसद हैं तो आप गलत हैं। बॉलीवुड में भी एक राहुल गांधी हैं, जो कई नामी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

Dhurandhar- India TV Hindi
Image Source : PRESS KIT धुरंधर के एक्टर्स।

जब 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो ज्यादातर दर्शकों ने सोचा कि फिल्म के ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में बात सिर्फ फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में होगी, लेकिन इंटरनेट को इससे कहीं ज्यादा मजेदार चीज मिली। फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में एक नाम दिखाई दिया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी। जैसे ही यह नाम लोगों की नजर में आया, ट्विटर, X और इंस्टाग्राम की टाइमलाइन पर हलचल मच गई। कुछ लोग हैरान रह गए, कुछ ने फिल्म को रोककर फिर से प्ले किया और उसके बाद मीम्स की बारिश शुरू हो गई। 

चर्चा में आया नाम

मिनटों में इंटरनेट पर ये दावे किए जाने लगे कि भारतीय कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी ने चुपचाप करियर स्विच कर लिया है और अब बॉलीवुड आ गए हैं और एक्शन फिल्म 'धुरंधर' को फाइनेंस कर रहे हैं, लेकिन इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। असल में 'धुरंधर' वाले राहुल गांधी कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ में लोग मजाक उड़ाने से नहीं चूके। एक यूजर ने लिखा, 'भाई, यह किस लाइन में आ गए आप?' तो किसी ने कहा कि चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी अब फिल्मों में एंट्री ले रहे हैं। कुछ ने तो मजाक में यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके नेता अब फिल्में बना रहे हैं। इस सबका कारण स्पष्ट था, राहुल गांधी एक ऐसा नाम है जिसे भारत में हर कोई पहचानता है। वह संसद सदस्य, विपक्ष के नेता और भारतीय राजनीतिक परिदृश्य का अहम हिस्सा हैं। इंडिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे होने के नाते उनका नाम हमेशा सार्वजनिक जीवन में रहा है। ऐसे में किसी एक्शन फिल्म के क्रेडिट्स में उनका नाम देखना कुछ अजीब, मजाकिया और मीम बनाने लायक ही था।

कौन हैं 'धुरंधर' वाले राहुल गांधी?

सच्चाई काफी अलग निकली, जो राहुल गांधी 'धुरंधर' में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं, वह कांग्रेस नेता बिल्कुल नहीं हैं। वह एक फिल्म और वेब-सीरीज प्रोड्यूसर हैं, जो सालों से पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल रहे हैं। राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ नाम की समानता की वजह से सोशल मीडिया पर भ्रम और हंसी का कारण बन गया। असल में 'धुरंधर' के क्रेडिट्स में दिख रहे राहुल गांधी एक अनुभवी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने पहले कई हिट फिल्मों और वेब-सीरीज में काम किया है, जिनमें 'रुस्तम', 'मुंबई डायरीज', 'रॉकेट बॉयज', 'फर्जी',  'द फैमिली मैन', 'लकी भास्कर' और 'वेदा' जैसे प्रोदेक्ट्स शामिल हैं। उनका काम प्रोडक्शन से जुड़े हर पहलू को सुनिश्चित करना होता है, ताकि फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से चल सके।

क्या होता है एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का काम?

यह समझना जरूरी है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर में फर्क होता है। प्रोड्यूसर वह होता है जो फिल्म का असली मालिक होता है, जो कहानी चुनता है, बजट देता है और पूरी फिल्म की जिम्मेदारी संभालता है। वहीं एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फिल्म के बजट को मैनेज करता है, शूटिंग शेड्यूल तैयार करता है, कलाकारों और क्रू के लिए व्यवस्थाएं करता है और सेट पर काम की निगरानी करता है। वह सीधे पैसा नहीं लगाता, बल्कि प्रोड्यूसर से सैलरी लेकर फिल्म को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:  Rajpal Yadav Case Live: राजपाल यादव को HC से मिला 3 बजे तक अल्टीमेटम, पूरी करेंगे शर्त तो आज ही हो जाएगी रिहाई

झड़े बाल, बढ़ा वजन, अजीबोगरीब हाल में स्पॉट किए गए राजकुमार राव, वीडियो देख बोले फैंस- क्या हाल बना लिया है

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement