1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन है वो लड़की, जिसका हाथ थामकर लाए शाहरुख खान, किया डांस, फिर दी जादू की झप्पी, वीडियो देख बोले लोग- लकी गर्ल

कौन है वो लड़की, जिसका हाथ थामकर लाए शाहरुख खान, किया डांस, फिर दी जादू की झप्पी, वीडियो देख बोले लोग- लकी गर्ल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 21, 2025 08:14 am IST,  Updated : Aug 21, 2025 08:53 am IST

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू एक मेगा इवेंट में जारी कर दिया गया है। इस इवेंट में शाहरुख खान चार चांद लगाते नजर आए। इसी बीच उनका एक खूबसूरत हसीना के साथ वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन है?

Shah rukh khan Sehhar bambba- India TV Hindi
शाहरुख खान और सहर बांबा। Image Source : VIRAL BHAYANI

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का निर्देशन में डेब्यू अब जल्द ही होने वाला है। नेटफ्लिक्स की सीरीज से आर्यन इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। उनकी ये सीरीज इस साल की सबसे चर्चित सीरीज है, जिसके मेगा लॉन्च का दर्शकों को इंतजार है, लेकिन इससे पहले शाहरुख खान ने बेटे संग मिलकर फैंस को सरप्राइज दिया और उनकी उत्सुकता और बढ़ा दी है। उनकी आगामी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के टीजर के बाद अब प्रीव्यू लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें पूरी कास्ट और कई कैमियो की झलक देखने को मिली है। इस प्रीव्यू लॉन्च के लिए ग्रैंड इवेंट रखा गया, जिसको खुद शाहरुख खान और आर्यन होस्ट करते नजर आए। इस इवेंट से एक वीडियो सामने आया, जिसमें शाहरुख खान एक खूबसूरत लड़की का हाथ थामें उन्हें मंच पर लाते नजर आए। ये कोई और नहीं बल्कि सीरीज की लीड एक्ट्रेस सहर बांबा हैं।

वीडियो में दिखा शाहरुख खान का प्यार

सामने आए वीडियो में शाहरुख खान ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। उनके साथ पर आर्म सपोर्ट लगा हुआ है। इसी बीच वो मंच एक छोर सहर बांबा का हाथ थामकर उन्हें सेंटर लाते हैं। इसके बाद वो उनके साथ डांस करते हैं। फिर प्यार से गले लगाकर उनके माथे पर किस करते हैं। बेज कॉर्सेट ड्रेस में नजर आ रहीं सहर बांबा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। बेहद खूबसूरत दिख रहीं सहर का शाहरुख खान संग ये खास मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे देखने वाले लोगों का बस यही कहना है कि सहर लकी गर्ल हैं, जिन्हें शाहरुख संग डांस करने का मौका निला। इसके अलावा लोग शाहरुख खान को असल जेंटलमैन बता रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

फैंस हुए एक्साइटेड

वीडियो को देखने के बाद तारीफों के पुल बांध रहे लोगों में से एक शख्स ने लिखा, 'सहर की किस्मत के ताले खुल गए, खुद शाहरुख खान उन्हें लेकर आ रहे हैं।' शाहरुख खान की शिविलरी से इंप्रेस शख्स ने लिखा, 'शाहरुख सच में जेंटलमैन हैं, उन्हें पता है कि कैसे महिलाओं को स्पेशल फील कराना है।' एक और शख्स ने लिखा, 'कुछ भी बोलो शाहरुख खान की वाइब ही अलग है।' एक फैन ने प्यार लुटाते हुए लिखा, 'हम शाहरुख खान से प्यार करते हैं, वो बॉलीवु़ के किंग हैं।'

कौन हैं सहर बांबा?

सहर बंबा हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर से हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं पूरी की और बाद में एक्टिंग और आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई आ गईं। बचपन से ही सहर को डांस और परफॉर्मिंग आर्ट्स का गहरा शौक रहा है। उन्होंने भरतनाट्यम, बेली डांस और लैटिन बॉलरूम डांस जैसी विभिन्न नृत्य शैलियों में प्रशिक्षिण लिया है, जो उनकी कला के प्रति गहरी रुचि और समर्पण को दर्शाता है। सहर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2019 में आई फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से की, जिसमें उन्होंने सनी देओल के बेटे करण देओल के साथ काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इसके बाद, उन्होंने 2021 में कुछ और फिल्मों और टीवी शोज में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सहर बंबा का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल अभिनय करना नहीं, बल्कि अपने डांस और परफॉर्मिंग आर्ट्स के जरिए भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाना है।

सीरीज में नजर आएंगे 4 स्टार्स

आर्यन खान की वेब सीरीज काफी धमाकेदार होने वाली है। सामने आए प्रीव्यू से जाहिर हो रहा है कि उनकी सीरीज नें बॉलीवुड के कई राज के खुलासे होंगे। आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में कई सितारे नजर आएंगे। सलमान खान, रणवीर सिंह, बॉबी देओल और शाहरुख खान जैसे सितारे फिल्म में हैं। करण जौहर भी इसका हिस्सा हैं। इसके अलावा लक्ष्य और सहर लीड रोल में हैं। 2 मिनट 27 सेकंड के प्रीव्यू वीडियो में आपको इनकी झलक  देखने को मिलेगी। ये सीरीज 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन