अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' अपने टीजर रिलीज के बाद से ही विवादों से फंस गई है। इस फिल्म का टीजर देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। जिस कारण सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगा दी है। बता दें इस टीजर में कुछ ऐसे सीन्स दिखाए गए है, जिसका लोग काफी विरोध कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से सीन्स है वो।
सेंसर बोर्ड ने OMG 2 को वापस रिव्यू कमेटी के पास भेजा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस टीजर में कुछ सीन्स और डायलॉग्स आपत्तिजनक हैं। हाल ही में फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर काफी विरोध हुआ था। इस फिल्म में काफी डायलॉग्स और सीन्स थे, जिसे लोगों ने गलत बताया था। इसलिए सेंसर बोर्ड कोई भी विवाद से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया है। बता दें इस फिल्म का सब्जेक्ट भी 'आदिपुरुष' फिल्म की तरह भगवान से जुड़ा हुआ है।
Nora Fatehi रेमो डिसूजा के साथ आएंगी इस शो में नजर, होगा महामुकाबला
फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रोल में नजर आ रहे हैं। जिसे कई फैंस पसंद भी कर रहे हैं। पहले पार्ट में अक्षय कुमार और परेश रावल की जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब सराहा था। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली थी। अब देखने के होगा कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होती है या इसे आगे बढ़ाया जाता है।
संपादक की पसंद