1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आई वांट टू टॉक' के लिए क्यों है अभिषेक बच्चन परफेक्ट च्वाइस, अब डायरेक्टर ने खुद बताई वजह

'आई वांट टू टॉक' के लिए क्यों है अभिषेक बच्चन परफेक्ट च्वाइस, अब डायरेक्टर ने खुद बताई वजह

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 13, 2024 04:18 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 04:18 pm IST

'आई वांट टू टॉक' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं। अभिषेक बच्चन को लेकर अब डायरेक्टर ने बात की और बताया कि उन्हें क्यों चुना गया है।

Abhishek bachchan- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर और इंडियन सिनेमा के बेस्ट फिल्म मेकर्स में से एक शूजित सरकार ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का ऐलान किया। इसके बाद से ही उनकी फिल्म चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड एक्टर हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन पिता के रोल में हैं। अभिषेक को लेकर फिल्म के डायरेक्टर शूजित सरकार ने बात की और बताया कि अभिषेक बच्चन को पिता का रोल देने के पीछे की असली वजह क्या है। उन्होंने बताया कि वो इस रोल के लिए परफेक्ट हैं और उन्हें पिता के रोल के लिए चुनने की वजह भी सबसे अलग है।  

अभिषेक की तारीफ में क्या बोले शूजित

शूजित सरकार ने कहा, 'अभिषेक में वो खास बात है जो पिता और बेटी के रिश्ते की जटिलता को अच्छे से दर्शाती है। उनकी गर्मजोशी और सादगी इस रोल के लिए एकदम फिट थी। हम दोनों लंबे समय से एक साथ काम करना चाहते थे और यह परिवार और रोजाना जीवन पर आधारित कहानी बिल्कुल सही थी। अभिषेक ने अपनी अदाकारी से किरदार को असली जान दी है। खासकर छोटे-छोटे पलों को बड़े खूबसूरत तरीके से पेश किया है।' इससे साफ है कि निर्देश अभिषेक बच्चन से काफी प्रभावित हैं। ऐसे में फिल्म में उनका किरदार देखने लायक होगा।

शूजित के नाम है ये फिल्में

शूजित के पास आम लोगों को अनोखी कहानी दिखाने का एक खास टैलेंट है, जो उनकी फिल्मों को कनेक्ट करने वाली और आइकॉनिक बनाता है।  उनकी पिछली कुछ फिल्में जैसे 'पीकू', 'सरदार उधम', 'अक्टूबर' और 'मद्रास कैफे' को दुनिया भर में क्रिटिकल तौर पर तारीफ मिली हैं। अब अपकमिंग फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जहां अर्जुन (अभिषेक के द्वारा निभाया गया रोल) एक ऐसी बीमारी से जूझ रहा है, जो अंदरूनी लड़ाई के साथ उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देती है। 'आई वांट टू टॉक' अभिषेक और शूजित की पहली फिल्म है, जो 22 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन