1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर माधवन को सिख समुदाय से क्यों मांगनी पड़ रही माफी? धुरंधर 2 को लेकर मचा था बवाल

आर माधवन को सिख समुदाय से क्यों मांगनी पड़ रही माफी? धुरंधर 2 को लेकर मचा था बवाल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 25, 2026 08:23 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 08:23 am IST

आर माधवन ने धुरंधर 2 में स्मोकिंग को लेकर सिख समुदाय से माफी मांगी। एक भावुक संदेश में उन्होंने इसके पीछे की सफाई भी दी है।

R Madhavan- India TV Hindi
आर माधवन Image Source : INSTAGRAM@RMADHAVAN

अभिनेता आर. माधवन ने अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक सीन को लेकर सफाई दी है। इस दृश्य में उनके किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जिस पर आपत्ति जताई गई थी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे को उठाया और अपने प्रशंसकों और सिख समुदाय को आश्वस्त किया कि उनका इरादा किसी भी प्रकार का अपमान करने का नहीं था। एक मैसेज में आर माधवन ने कहा, 'धुरंधर के परिवार के ओर से, आप सबका बहुत धन्यवाद हमें इतना प्यार देने के लिए। हाल ही में हमको पता चला है कि कुछ लोगों को इस बात से तकलीफ हुई है कि इस फिल्म के एक सीन में, गुरु गोबिंद सिंह के दशम ग्रंथ से कुछ लाइनें बोलते वक्त मैंने सिगरेट पी। धुंआ है और इसे वो पहुंची है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं ये बिल्कुल सही नहीं है।'

सफाई में क्या बोले माधवन?

माधवन ने स्पष्ट किया कि थोड़ी सी गलतफहमी हो गई थी। उन्होंने आगे कहा,'थोड़ी गलतफहमी है। मुझे पूरा यकीन है, ये सीन से पहले, ये लाइन बोलने से पहले आदित्य धर जी ने-जो मुझसे ज्यादा ध्यान रखते हैं इन सब चीजों का-मुझे बोला था कि ये लाइन बोलने से पहले आप सिगरेट बुझा दीजिएगा। और ना आपके मुंह से धुआं निकलेगा, न ही स्क्रीन पर कहीं धुआं होगा, नहीं आपके हाथ में सिगरेट होगी। क्योंकि ये हमारे लिए बहुत ही पवित्र और पाक है।' उन्होंने आगे कहा, 'तो मैंने बाकायदा सिगरेट बुझा दिया था। और अगर आप सीन देखेंगे, आपको दिखेगा नहीं कि मेरे मुंह से धुआं निकल रहा है, फ्रेम में कहीं धुआं नहीं है, नहीं वो सीन खत्म होने तक धुआं का नमो-निशान कहीं पे है। क्योंकि ये हमें पता है, हम किसी का दिल दुखाना नहीं चाहते।' माधवन ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म निर्माताओं के मन में सिख समुदाय और उनके मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान है। हम शुद्ध सिख समुदाय के साथ हैं। और हम उनका बहुत आदर करते हैं। मैं अपनी हर फिल्म रिलीज के पहले गोल्डन टेम्पल जाता हूं, ये सबको पता है। हमारा यकीन मानिये। 

सिगरेट को लेकर दी सफाई

अभिनेता ने आगे स्पष्ट किया कि सिगरेट पीना उनके किरदार अजय सान्याल, जो कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक हैं, की एक विशेषता थी। हालांकि, उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि इस चित्रण के माध्यम से किसी भी समुदाय को ठेस पहुँचाने या उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म रिलीज के बाद से ही दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है और एक बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल कर चुकी है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस प्रोजेक्ट में संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल सहित कई जाने-माने कलाकार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म 'धुरंधर' (2025) का सीक्वल है, जो उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी।

ये भी पढ़ें- रॉक की हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट बढ़ी आगे, जंगल की सैर कराएगी मूवी

कल्पना से परे रहस्य और गला सुखा देने वाले सीन, 33 साल पहले आया भूतिया शो, जिसने उड़ाई थी लोगों की रातों की नींद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन