आज भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार एक्ट्रेस में से एक होने के बावजूद, तब्बू अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती है। एक्ट्रेस ने पहले भी अपने पिता के साथ खराब रिश्ता होने के बारे में खुलकर बात की है, जब वह सिर्फ तीन साल की थीं उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया था। अपने दुख से उभर कर तब्बू ने धीरे-धीरे एक अच्छे इंसान और एक कलाकार के तौर पर अपनी का पहचान बनाई। उन्हें 'विजयपथ' से पहचान मिली और इसके बाद 'माचिस', 'चांदनी बार', 'हैदर' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेम-फेम दिलाया।
बिना माता-पिता कैसे हुई थी तब्बू की परवरिश
सिमी गरेवाल के साथ रेंडेजवस में एक पुराने इंटरव्यू में तब्बू ने हैदराबाद में अपने बचपन के बारे में बताया, जहां वह अपने माता-पिता के तलाक के बाद अपने नाना-नानी के साथ रहती थीं। उन्होंने कहा, 'मेरा बचपन बहुत अच्छा था। हम पूरी जिंदगी हैदराबाद में रहे। मेरे माता-पिता के तलाक के बाद मैं अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। मेरी मां एक टीचर थीं और मैंने ज्यादा समय अपनी नानी के साथ बिताया।' उन्होंने आगे यह भी कहा, 'मेरी नानी पूजा करती थीं और किताबें पढ़ती थीं... मैं उसी माहौल में बड़ी हुई। मैं बहुत शर्मीली थी, मेरी कोई आवाज नहीं थी। असल में हीरोइन, एक्ट्रेस बनने के बाद भी मेरी कोई आवाज नहीं थी।'
तब्बू ने अपने पिता का सरनेम क्यों इस्तेमाल नहीं किया
तब्बू एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसकी कला की एक मजबूत विरासत है। उनकी बड़ी बहन फराह 1980 के दशक में फिल्मों में नजर आई थीं और वह शबाना आजमी से भी स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। फिर भी तब्बू अपने शुरुआती सालों में लाइमलाइट से बहुत दूर थीं। उसी बातचीत में तब्बू ने बताया कि उन्हें अपने पिता का सरनेम हाशमी इस्तेमाल करने की जरूरत क्यों महसूस नहीं हुई। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे कभी नहीं लगा कि मेरे लिए अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल करना जरूरी है। यह हमेशा तबस्सुम फातिमा था, जो मेरा बीच का नाम था। स्कूल में फातिमा मेरा सरनेम था।'
पिता का चेहरा तक नहीं देखना चाहतीं एक्ट्रेस
अपने पिता से दूरी के बारे में खुलकर बात करते हुए, उन्होंने कहा कि 'मुझे वो याद नहीं है। मेरी बहन उनसे कभी-कभी मिली है, लेकिन मुझे उनसे मिलने का मन कभी नहीं हुआ। मुझे उनके बारे में जानने की कोई उत्सुकता नहीं है न ही उनका चेहरा देखना हैं। मैं जैसी हूं, जैसी पली-बढ़ी हूं, वैसी ही खुश हूं। मैं अपनी जिंदगी में बहुत सेटल हूं।' बता दें कि तब्बू के पिता ने तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली और उनकी दूसरी शादी से दो बेटियां हैं।
ये भी पढे़ं-
रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को घेरा, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
फरवरी में ये 8 फिल्में होंगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर होगा तगड़ा क्लैश, लिस्ट न करें मिस