1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनी सिंह के साथ दिखे सुपरस्टार यश, बेंगलुरु कॉन्सर्ट में मचाई धूम, पोस्ट देख झूम उठेंगे आप

हनी सिंह के साथ दिखे सुपरस्टार यश, बेंगलुरु कॉन्सर्ट में मचाई धूम, पोस्ट देख झूम उठेंगे आप

 Published : Mar 23, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 05:53 pm IST

साउथ स्टार यश ने बेंगलुरु में यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट में अचानक एंट्री कर प्रशंसकों को चौंका दिया। इस दौरान उन्होंने सिंगर की तारीफ की। हाल ही में यश ने अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट से पर्दा भी उठाया है।

Honey Singh, Yash- India TV Hindi
हनी सिंह के साथ दिखे सुपरस्टार यश Image Source : INSTAGRAM

केजीएफ स्टार यश ने बेंगलुरू में रैपर-सिंगर हनी सिंह के कॉन्सर्ट में अचानक एंट्री कर वहां मौजूद दर्शकों को चौंका दिया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बताया और कहा कि मेरी भी हनी की तरह कहानी हैं। वहीं एक्टर के फैंस जोर-जोर से उनका पॉपुलर नाम 'रॉकी' चिल्लाते हैं। यो यो हनी सिंह इन दिनों मिलियनेयर इंडिया टूर के लिए 10 शहरों के दौरे पर हैं। यश और हनी सिंह की बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों की बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रही है।

हनी सिंह और यश की खास बॉन्ड

यो यो हनी सिंह के नाम से दुनिया भर में मशहूर हनी सिंह ने यश का बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर शानदार तरीके से स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक बहुत ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हनी ने यश का स्वागत किया और कहा, 'हमारी एक आम कहानी है। जब हम एक-दूसरे के साथ शेयर करते है। ये वो पल है जहां भाईचारा दिख जाता है। मुझे कर्नाटक में अपना यादगार पल मिल गया है। मेरा भाई यश।'

हनी की तारीफ में यश ने पढ़े कसीदे

यश ने हनी सिंह के वेलकम के बाद कहा, 'बहुत प्रेरणादायक कहानी है आपकी। हम इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि वह अपने जीवन में कैसे आगे बढ़े हैं और आज वह किस मुकाम पर हैं। हर कोई संघर्ष से गुजरता है, लेकिन आखिरकार जो मायने रखता है वह है प्यार। लोग आपसे प्यार करते हैं और आपका सम्मान करते हैं। आप आगे बढ़ाते रहे हैं... भाई।' इतना ही नहीं हनी सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके कॉन्सर्ट के दौरान यश उनके साथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।

मिलियनेयर इंडिया टूर के बारे में

सिंगर-रैपर ने 22 फरवरी को मुंबई में एक म्यूजिक इवेंट के साथ अपने मिलियनेयर इंडिया टूर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 28 फरवरी को लखनऊ, 1 मार्च को दिल्ली, 8 मार्च को इंदौर, 14 मार्च को पुणे और 15 मार्च को अहमदाबाद में परफॉर्म किया। इसके बाद, हनी सिंह 23 मार्च को चंडीगढ़, 29 मार्च को जयपुर में परफॉर्म करेंगे और 5 अप्रैल को कोलकाता में ये टूर खत्म होगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन