1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कंगूवा' का टीजर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, खतरनाक अवतार में दिखे सूर्या-बॉबी देओल

'कंगूवा' का टीजर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, खतरनाक अवतार में दिखे सूर्या-बॉबी देओल

 Published : Mar 19, 2024 06:56 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 06:56 pm IST

सूर्या, बाॅबी देओल स्टारर फिल्म 'कंगुवा' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। टीजर में सूर्या और बाॅबी देओलका लुक लोगों को हैरान कर रहा है।

 kanguva Teaser Out- India TV Hindi
कंगुवा का टीजर हुआ रिलीज Image Source : X

साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म 'कंगूवा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बाॅबी देओल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म से पहले ही स्टार्स के लुक का पोस्टर जारी किया जा चुका है, जिसे देखने के बाद फैंस की इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। वहीं फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें सूर्या और बॉबी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। 

कैसा है फिल्म का टीजर?

टीजर की शुरूआत में बैक-टू-बैक कई भयानक सीन्स दिखाए जाते हैं, जिसे देख आपको ऐसा लगेगा जैसे आप कोई हाॅरर फिल्म देख रहे हैं। वहीं टीजर में सूर्या और बॉबी देओल एक दम से अलग और खूंखार अंदाज में दिख रहे हैं। खासकर बाॅबी जो इस फिल्म से साउथ डेब्यू कर रहे हैं। 'कंगूवा' में बाॅबी उधिरन के रूप में नजर आएंगे, जो बेहद खूंखार दिखता है। वहीं फिल्म में सूर्या कंगुवा उर्फ कंगा की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों स्टार्स का लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कंगुवा का ये टीजर बेहद धमाकेदार और रोचक है, जो आउट होने के साथ इंटरनेट पर छा गया है। फैंस ना सिर्फ इसे पसंद कर रहे हैं बल्कि टीजर के कमेंट सेक्शन में तारीफ करते दिख रहे हैं। इस टीजर को देखने के बाद इस फिल्म को लेकर आपकी भी एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है और आप इसकी रिलीज के लिए इंतजार नहीं कर पाएंगे।

'कांगुवा' के बारे में

बता दें कि फिल्म 'कांगुवा' में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी के अलावा जगपति बाबू , योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, केएस रविकुमार और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'कांगुवा' से बॉबी देओल और दिशा पाटनी अपना तमिल डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म एक फैंटसी एक्शन ड्रामा है। सूर्या और बॉबी देओल की जोड़ी को एक साथ देखना बहुत दिलचस्प होने वाला है। 

ये भी पढ़ें:

थलापति विजय को देख बेकाबू हुए फैंस, फोटो-वीडियो के लिए मची ऐसी होड़ की एक्‍टर की कार का टूट गया शीशा

टीवी की बहू रश्मि देसाई का 'जेएनयू' के टीजर में दिखा रौबदार अंदाज, रवि किशन का भी पुलिस के रोल में दिखा जलवा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन