1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. युजवेंद्र चहल से कम अमीर नहीं हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड महविश, प्रोड्यूस कीं बड़े बजट की फिल्में, दो सुपरस्टार्स को दिया काम

युजवेंद्र चहल से कम अमीर नहीं हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड महविश, प्रोड्यूस कीं बड़े बजट की फिल्में, दो सुपरस्टार्स को दिया काम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 14, 2025 11:46 am IST,  Updated : Mar 14, 2025 11:46 am IST

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी छिपाए नहीं छिपता। इसी का नतीजा है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महविश की नजदीकियां भी नहीं छिपीं। वैसे क्या आप जानते हैं कि महविश फिल्में प्रोड्यूस कर रही हैं। उनके पास दो बड़े बजट की फिल्में हैं।

Rj Mahvash- India TV Hindi
आरजे महविश, युजवेंद्र चहल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी। Image Source : INSTAGRAM

हाल ही में दुबई में भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ एक लड़की नजर आई। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक थी। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस आरजे महविश थीं। दोनों पहले भी साथ नजर आ चुके हैं। फिलहाल इस बार की मौजूदगी ने इन्हें लाइमलाइट में ला दिया और इसके बाद से ही महविश लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके साथ दिखने से फैंस उत्साहित नजर आए। वैसे तमाम दावों के बीच दोनों ने रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर कोई बात नहीं की है। 

इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

सोशल मीडिया पर चर्चा तब तेज हो गई जब आरजे महविश ने फाइनल में भारत की जीत के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। पोस्ट में उन्होंने खुद को टीम के लिए 'गुड लक चार्म' बताया। इंस्टाग्राम पर महवश ने लिखा, 'कहा था न जीता के आऊंगी। मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं।' इन तस्वीरों में महविश के साथ युजवेंद्र चहल भी नजर आए। वो महविश की आंखों में डूबे दिखे। दोनों को इन तस्वीरों में एक-दूजे से बातचीत करते और मुस्कुराते देखा जा सकता है। अब इसी के बाद से ही आरजे महविश को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने सवाल खड़े किए कि शायद दोनों के बीच का रिश्ता सिर्फ पब्लिसिटी के लिए है।

तगड़ी है फैन फॉलोइंग

इन सब बातों के बीच आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर आरजे महविश कितनी लोकप्रिय हैं। आरजे महविश एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं जो अपने प्रैंक वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भारत की पहली महिला प्रैंक स्टार माना जाता है, जिन्होंने अपने मजेदार और आकर्षक कंटेंट से लाखों व्यूज हासिल किए हैं। महिवश ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है। उनके करियर की शुरुआत रेडियो मिर्ची 98.3 FM में रेडियो जॉकी के रूप में हुई और फिर उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कॉमेडी कंटेंट बनाकर खुद का नाम बनाया। महविश के इंस्टाग्राम पर लगभग 1.5 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 800,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

यहां देखें पोस्ट

फिल्म प्रोड्यूसर हैं महविश

आरजे महविश के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वह एक फिल्म निर्माता भी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उन्होंने कौन सी फिल्म प्रोड्यूस की है। दरअसल उनका आने वाला प्रोजेक्ट 'सेक्शन 108' है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अरबाज खान जैसे बड़े एक्टर्स हैं और ये एक बड़े बजट की फिल्म हैं। इस फिल्म को बनाने में लगभग 28 करोड़ की लागत आई है। अब इसके बाद महविश एक और फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं, जिसका बजट लगभदग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। इससे जाहिर हो रहा है कि महविश के पास की कोई कमी नहीं है। इतना ही नहीं महविश एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं और वो जल्द ही अमेजन मिनी टीवी की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन