1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, सागरिका घाटगे ने दी गुड न्यूज, बताया बेबी का यूनिक नाम

जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, सागरिका घाटगे ने दी गुड न्यूज, बताया बेबी का यूनिक नाम

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Apr 16, 2025 11:12 am IST,  Updated : Apr 16, 2025 02:30 pm IST

क्रिकेटर जहीर खान और उनकी स्टार पत्नी सागरिका घाटगे पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों ने बेबी का नाम भी बता दिया है, जो कि काफी अलग और यूनिक है।

Zaheer Khan, Sagarika Ghatge, Fatehsinh Khan- India TV Hindi
बेबी के साथ सागरिका और जहीर। Image Source : INSTAGRAM

क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे अब क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री के नयू पेरेंट्स हैं। दोनों के घर किलकारी गूंजी है और ये मम्मी-पापा बन गए हैं। इन्होंने अपने पहले बच्चे का दुनिया में शानदार अंदाज में स्वागत किया है। दोनों ने अपने चाहने वालों के साथ खुशखबरी साझा की है। इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरे पोस्ट में दोनों ने बेबी की झलक दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही इन्होंने बेबी का प्यारा सा नाम भी दुनिया भर के फैंस के साथ साझा कर दिया है। सोशल मीडिया पर आते ही झट से दोनों का कोलैब पोस्ट वायरल हो गया है। 

बताया बेबी का नाम

बुधवार को सागरिका घाटगे और जहीर खान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर के बताया कि वो बेबी बॉय के पेरेंट्स बन गए हैं। साथ ही इस पोस्ट में बताया कि बेबी बॉय का नाम फतेहसिन खान है। सामने आई खास ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में जहीर गोद में बेबी को लिए बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं सागरिका सोफे के एज पर बैठी हुई हैं। एक अगली तस्वीर में दोनों बेबी बॉय का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। दोनों ही तस्वीरें काफी प्यारी हैं और एक कंप्लीट फैमिली दिखा रही हैं। 

यहां देखें पोस्ट

लोगों ने दी बधाई

कपल ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्यार, कृतज्ञता और ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे, फतेहसिन खान का स्वागत करते हैं।' इस पोस्ट को देखते ही बधाई संदेश आने लगे हैं। लोगों कपल को पेरेंट्स बनने पर प्यार भरे संदेश भेज रहे हैं। अंगद बेदी ने इस पोस्ट पर लिखा, 'वाहेगुरु।' हरभजन सिंह ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करें।' प्रज्ञा कपूर ने लिखा, 'बधाई हो।'

8 साल पहले हुई थी शादी

बता दें, सागरिका घाटगे और जहीर खान ने साल 2016 में युवराज सिंह और हेजल कीच सिंह की शादी के दौरान अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके एक साल बाद लंबी दोनों ने साल 2017 में शादी की। अंगद बेदी ने इस शादी में मैचमेकर का रोल प्ले किया था। अब शादी के 8 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं और इसी के साथ ही इनकी फैमिली कंप्लीट हो गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन