1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hijab Controversy: धर्म के लिए बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम ने कहा- इस्लाम में हिजाब पसंद नहीं...

Hijab Controversy: धर्म के लिए बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम ने कहा- इस्लाम में हिजाब पसंद नहीं...

 Published : Feb 20, 2022 03:50 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 03:50 pm IST

Hijab Controversy: देशभर में हिजाब पहनने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। आम लोग से लेकर सेलेब्स तक अपनी राय रख रहे हैं। अब इस्लाम के लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने वाली जायरा वसीम ने देखिये क्या लिखा है।  

Zaira Wasim On Hijab Controversy- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • इस्लाम के कारण जायरा वसीम ने छोड़ा था बॉलीवुड
  • जायरा वसीम ने हिजाब पर लिखी लंबी चौड़ी बात
  • 'द स्काई इज पिंक' के बाद ही जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था

Hijab Controversy: देशभर में हिजाब पहनने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। आम लोग से लेकर सेलेब्स तक अपनी राय रख रहे हैं। कोई हिजाब पहनने का समर्थन करता दिख रही है तो कोई इसके विरोध में खड़ा है। इसी बीच बॉलीवुड छोड़ चुकी एक्ट्रेस जायरा वसीम ने इस पर लंबी चौड़ी बात कही है। जायरा हिजाब पहनने के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही हैं।

जायरा ने लिखा है कि ऐसा माना जाता है कि हिजाब पहनना चॉइस पर निर्भर करता है। मगर यह गलत जानकारी है। दरअसल, कम जानकारी या अज्ञानता के कारण ऐसी धारणा बनी है। इस्लाम में हिजाब कोई पसंद नहीं बल्कि एक धार्मिक जिम्मेदारी है। इसके तहत कोई महिला हिजाब पहनती है तो वह अल्लाह द्वारा दिए गए दायित्व को निभाने का काम कर रही है। 

जायरा यह भी लिखती हैं कि, मैं भी हिजाब पहनती हूं। जहां महिलाओं को ऐसा करने से रोका जा रहा है, मैं उस सिस्टम का विरोध भी करती हूं। मेरा मानना है कि उनको परेशान किया जा रहा है। यह अन्याय है।

जायरा वसीम की पूरी पोस्ट यहां पर पढ़ें-

बता दें, जायरा ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद वह 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक'​​​​​​​ में नजर आई थी। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की 'द स्काई इज पिंक' के बाद ही जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन