1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन 7 हसीनाओं ने फिल्मों में दिखाया तड़कता-भड़कता ग्लैमर, फिर हुआ मोह भंग, रास आई धर्म की राह तो छोड़ा बॉलीवुड

इन 7 हसीनाओं ने फिल्मों में दिखाया तड़कता-भड़कता ग्लैमर, फिर हुआ मोह भंग, रास आई धर्म की राह तो छोड़ा बॉलीवुड

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 18, 2025 12:13 pm IST,  Updated : Oct 18, 2025 12:13 pm IST

फिल्मी दुनिया की चकाचौंध को छोड़कर अपने अंदर की शांति को तलाशना और धार्मिक मार्ग पर चलना आसान नहीं होता, लेकिन जिन 7 हसीनाओं की हम आज बात करने जा रहे हैं, इन्होंने ऐसा कर दिखाया है। आज आपको इन एक्ट्रेस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

zaira wasim barkha madan- India TV Hindi
जायरा वसीम और बरखा मदान। Image Source : R/INDIA, BARKHA MADAN INSTAGRAM

बॉलीवुड में अक्सर देखा गया है कि फिल्मों में नजर आने वाली हसीनाओं का जीवन ग्लैमर और चकाचौंध से भरा रहता है। फेम और शोहरत हासिल करने के बाद इसे सभी एक्ट्रेस संभाल नहीं पातीं। जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ती जाती है, ये फिल्मी दुनिया से गायब होने लगती हैं। सालों बाद जब ये नजर आती हैं तो इनका अंदाज पूरी तरह बदल चुका होता, कई अपना पेशा बदल लेती हैं तो कुछ मैरिड लाइफ गुजार रही होती हैं। वहीं कई एक्ट्रेस ऐसी भी रहीं जिन्हें तेज रफ्तार से चलते करियर के बीच ही बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला कर लिया और वो भी धर्म की खातिर। आत्मिक शांति और धार्मिक रास्ते को अपनाने के लिए इन हसीनाओं ने बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया से दूरी बना ली। हम आपको उन 7 एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने फिल्मी चकाचौंध और नाम-शोहरत को छोड़कर आध्यात्मिकता का मार्ग चुना।

जायरा वसीम

फिल्म 'दंगल' (2016) से दमदार डेब्यू करने वाली जायरा वसीम ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन 2019 में सिर्फ तीन साल के छोटे से करियर के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया। जायरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अभिनय के दौरान वह अपने धर्म और आध्यात्मिक जीवन से दूर हो रही थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला लिया।

अनघा भोसले

टीवी शो अनुपमा में ‘नंदिनी’ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अनघा भोसले ने भी एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह अब आध्यात्मिकता के मार्ग पर चल रही हैं और भगवान कृष्ण की भक्त बनकर अपना जीवन समर्पित कर चुकी हैं। इंडस्ट्री की राजनीति से परेशान होकर उन्होंने यह फैसला लिया और सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर राधिका गोपी डीडी रख लिया।

सना खान

बिग बॉस और फिल्म जय हो से प्रसिद्ध हुईं सना खान ने 2020 में अचानक ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि भले ही उनके पास काम और पैसा दोनों थे, लेकिन उन्हें दिल का सुकून नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने इस्लाम के रास्ते पर चलने और मुफ्ती अनस से शादी करने का निर्णय लिया।

बरखा मदान

खिलाड़ियों के खिलाड़ी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली बरखा मदान एक समय मॉडल और ब्यूटी क्वीन भी थीं। उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों में काम किया लेकिन 2014 में सुरखाब के बाद उन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्री को पूरी तरह छोड़ दिया। अब वे बौद्ध भिक्षु बन चुकी हैं और उनका नाम ग्यालतेन समतेन है।

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी अचानक बॉलीवुड से दूरी बना ली। कई सालों तक वह पब्लिक से गायब रहीं। बाद में खबरें आईं कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है और विक्की गोस्वामी से निकाह कर अपना नाम आयशा बेगम रख लिया। 2025 में महाकुंभ के दौरान उन्हें महामंडलेश्वर का दर्जा मिलने पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें वह पद छोड़ना पड़ा।

नूपुर अलंकार

150 से भी ज्यादा टीवी शोज का हिस्सा रहीं नूपुर अलंकार ने 2022 में सन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने न सिर्फ इंडस्ट्री को छोड़ा बल्कि पारिवारिक जीवन को भी त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सन्यास की तस्वीरें साझा कीं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

सोफिया हयात

बिग बॉस फेम सोफिया हयात अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती थीं। लेकिन उन्होंने अचानक ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने खुद को एक नन घोषित करते हुए सोशल मीडिया पर बताया था कि अब वह साध्वी बन चुकी हैं और आत्मिक शांति में जीवन बिता रही हैं।

ये भी पढ़ें: पहली बार अक्षय कुमार ने नहीं छिपाया क्यूट बेटी का चेहरा, लहराते घने बाल-गहरी आंखों पर टिकी लोगों की नजर

परवान चढ़ा था देव आनंद की हीरोइन का करियर, सिरफिरा आशिक बना दाऊद इब्राहिम, कराई प्रोड्यूसर की हत्या

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन