1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ग्रैमी समारोह में प्रस्तुति का कबाड़ा निकलने पर दिनभर रोई अडेल

ग्रैमी समारोह में प्रस्तुति का कबाड़ा निकलने पर दिनभर रोई अडेल

 Published : Feb 19, 2016 01:08 pm IST,  Updated : Feb 19, 2016 01:09 pm IST

ग्रैमी पुरस्कार समारोह में साउंड संबंधी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अपनी प्रस्तुति का मजा किरकिरा होने के बाद दुखी गायिका अडेल पूरा दिन रोती रहीं। 58वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में सोमवार को अडेल अपने गाने 'ऑल आई आस्क' पर प्रस्तुति दे रही थी।

एडेले- India TV Hindi
एडेले

लंदन:  ग्रैमी पुरस्कार समारोह में साउंड संबंधी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अपनी प्रस्तुति का मजा किरकिरा होने के बाद दुखी गायिका अडेल पूरा दिन रोती रहीं। 58वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में सोमवार को अडेल अपने गाने 'ऑल आई आस्क' पर प्रस्तुति दे रही थी। उसी दौरान पियानो में गड़बड़ी के कारण इसकी और उनकी आवाज बहुत बेसुरी सुनाई पड़ी।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, आवाज का स्तर ऊपर-नीचे होने की भी परेशानी थी। एडेल ने अपनी प्रस्तुति का कबाड़ा निकलने के बाद कहा कि उन्हें बहुत 'शर्मिदगी' महसूस हुई।

उन्होंने टॉक शो 'एलेन डिजेनर्स शो' में हॉस्ट एलेन डिजेनर्स को एक साक्षात्कार में बताया, "मुझे बहुत शर्मिदगी महसूस हुई। मैं अगली सुबह उठी, तो इंग्लैंड में मेरे प्रति लोगों की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी कि 'चिंता मत करिए, हम अब भी आपको प्यार करते हैं।' मेरी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी कि 'मैंने आपसे नहीं पूछा कि आप अभी भी मुझसे प्यार करते हैं या नहीं, लेकिन फिर भी बताने के लिए शुक्रिया।"

अडेल ने कहा, "मैं बहुत शर्मिदा थी। मैं कल लगभग पूरा दिन रोती रही। मैं कल मानो पूरा दिन आंसू बहाती रही, लेकिन कोई बात नहीं। मैं ठीक थी।"

अडेल की यह चार साल में पहली प्रस्तुति थी जिसके बिगड़नें से उन्हें काफी बुरा लगा।

अडेल के अलावा टेलर स्विफ्ट,कैण्ड्रिक लैमर,पीट बुल,लेडी गागा आदि नें भी ग्रैमी अवार्डस के दौरान  मंच पर प्रस्तुति दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन