1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' ने पूरे किए 9 वर्ष

सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' ने पूरे किए 9 वर्ष

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2015 12:29 am IST,  Updated : Mar 24, 2015 01:47 pm IST

न्यूयार्क: इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग के क्षेत्र की दुनिया की अग्रणी सेवा बन चुके ट्विटर ने शनिवार को अपनी स्थापना के नौ वर्ष पूरे कर लिए। सह-संस्थापक जैक डोरसे ने 21 मार्च, 2006 को पहला

- India TV Hindi

न्यूयार्क: इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग के क्षेत्र की दुनिया की अग्रणी सेवा बन चुके ट्विटर ने शनिवार को अपनी स्थापना के नौ वर्ष पूरे कर लिए।

सह-संस्थापक जैक डोरसे ने 21 मार्च, 2006 को पहला ट्वीट कर आज दुनिया भर की जानी-मानी हस्तियों के लिए अपने संदेशों को साझा करने का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुकी इस साइट की शुरुआत की थी।

तब से आज तक ट्विटर को फॉलो करने वालों की संख्या पूरी दुनिया में 28.40 करोड़ हो चुकी है और इसमें अभी भी बेहद तेजी से विस्तार हो रहा है।

न्यूयार्क विश्वविद्यालय में स्नातक के छात्र डोरसे ने किसी व्यक्ति द्वारा अपने एक पूरे समूह से एकसाथ एसएमएस के जरिए जुड़ सकने के विचार के साथ इसकी शुरुआत की थी।

डोरसे द्वारा किया गया पहला ट्वीट था, "अपना ट्विटर खाता तैयार कर रहा हूं।"

साइट के नामकरण के संबंध में डोरसे का कहना है, "हम किसी तरह इस शब्द तक पहुंचे और हमें यह बिल्कुल फिट लगा। हमने इसकी परिभाषा 'असंगत सूचनाओं का छोटा विस्फोट' और 'चिड़ियों की चहचहाट' रखी। हमारी सेवा भी बिल्कुल ऐसी ही है।"

ट्विटर आज न सिर्फ समाज में एकदूसरे के संपर्क में रहने का बेहद लोकप्रिय माध्यम बन चुका है, बल्कि इसके जरिए देश-दुनिया के समाचार भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

इतना ही नहीं कारोबार जगत के लिए अपनी सेवाओं एवं उत्पाद के प्रचार-प्रसार में भी यह बेहद कारगर हो चुका है।

यूएस एयरवेज के एक विमान द्वारा 2009 में हडसन नदी में आपात लैंडिंग की खबर सबसे पहले ट्विटर पर प्रसारित हुई।

ट्विटर पर हैशटैग के जरिए ट्रेंड करने का प्रचलन भी बेहद लोकप्रिय हो चुका है जो मुद्दों की समाज में प्रासंगिकता और लोकप्रियता का मानक बन चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत