1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. विजय स्टारर फिल्म की कॉपी है 'पैरासाइट', हम करेंगे केस : निर्माता

विजय स्टारर फिल्म की कॉपी है 'पैरासाइट', हम करेंगे केस : निर्माता

 Written By: IANS
 Published : Feb 15, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 12:56 pm IST

फिल्म 'मिन्सरा कन्ना' के प्रोड्यूसर पीएल थेनाप्पन ने घोषणा की है कि वह कोरियाई फिल्म 'पैरासाइट' के निर्माताओं पर फिल्म का आइडिया कॉपी करने के आधार पर मुकदमा करेंगे।

parasite- India TV Hindi
हॉलीवुड फिल्म

साल 1999 में आई फिल्म 'मिन्सरा कन्ना' का राइट्स रखने वाले तमिल प्रोड्यूसर पीएल थेनाप्पन ने घोषणा की है कि वह कोरियाई फिल्म 'पैरासाइट' के निर्माताओं पर फिल्म का आइडिया कॉपी करने के आधार पर मुकदमा करेंगे। हाल ही में दक्षिणी कोरियाई फिल्म ने ऑस्कर में कई अवॉर्ड अपने नाम किया था।

 'पैरासाइट' के निर्माताओं से मुआवजे की मांग करने की बात कहते हुए थेनाप्पन ने द न्यूज मिनट डॉट कॉम को बताया, "मैं एक अंतरराष्ट्रीय वकील की मदद से सोमवार या मंगलवार को उन पर मामला दर्ज करूंगा। उन्होंने मेरी फिल्म की प्लॉट कॉपी की है। अगर उन्हें पता चलता है कि हमारी कुछ फिल्में उनकी फिल्मों से प्रेरित हैं, तो वो भी मामला दर्ज कराते हैं। इसी तरह हमारे लिए भी यही करना उचित है।"

ऑस्कर में बोंग जून-हो की फिल्म 'पैरासाइट' ने कई अवॉर्ड जीता था।

इसके बाद ही विजय के प्रशंसक दावा करने लगे कि 'पैरासाइट' 'मिन्सरा कन्ना' की तरह ही है, जिसका निर्देशन के.एस रविकुमार ने किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन