1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. OMG: दुबली-पतली प्रियंका चोपड़ा ने चिकन खाने की चुनौती में किसे दी मात, जानिए

OMG: दुबली-पतली प्रियंका चोपड़ा ने चिकन खाने की चुनौती में किसे दी मात, जानिए

 Published : Mar 05, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Mar 05, 2016 03:47 pm IST

शो की शुरुआत हुआ और जिम्मी ने चिकन खाने की चुनौती दे डाली। जिम्मी ने इस बात की नहीं की थी कि प्रियंका जैसी फिट रहने वाली लड़की कभी उन्हें खाने में मात दे सकती है। लेकिन जिम्मी ने गलत सोचा और प्रियंका ने जिम्मी को चौंकाते हुए इस चुनौती में जील हासिल।

priyanka and jimmi- India TV Hindi
priyanka and jimmi

नई दिल्ली: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने आइफा अवार्ड की मेजबानी की थी। इसके साथ ही वह हॉलीवुड सीरियल क्वांटिको में अहम किरदार में नजर आई, जिसके कारण उनकी एक अलग पहचान बनी।

ये भी पढ़े-  ऑस्‍कर में प्रियंका चोपड़ा, कभी काली कहकर अमेरिका में उड़ा था मजाक

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं। फिल्म में डेविड हेसलहॉफ और पामेला एंडरसन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

प्रियंका ने अब हॉलीवुड फिल्म की ओर रुख कर लिया है। साथ ही उनकी 'जय गंगाजल' फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें प्रियंका ने काफी अच्छा अभिनय किया है। लेकिन आप जानते है कि प्रियंका अभिनय के साथ-साथ खाने के मामले में भी उस्ताद है। जी हां। चौंक गए न, लेकिन ये सच है। और वह इस कॉंटेस्ट में विनर भी हुईं।

प्रियंका ने एक अमेरिकी शो ‘द टुनाइट शो’ के मेजबान जिम्मी फेलन को चिकन खाने की प्रतियोगिता में हरा दिया। इस शो के मेजबान जिम्मी फेलन ने प्रियंका को अपने शो में आने और चिकन खाने की चुनौती दी थी। जिम्मी में शो में आते कि प्रियंका का स्वागत हिंदी के शब्दों के साथ किया। जिम्मी ने कहा, ' नमस्ते, आप कैसे हो इंडिया?'।

इसके साथ ही शो की शुरुआत हुआ और जिम्मी ने चिकन खाने की चुनौती दे डाली। जिम्मी ने इस बात की नहीं की थी कि प्रियंका जैसी फिट रहने वाली लड़की कभी उन्हें खाने में मात दे सकती है। लेकिन जिम्मी ने गलत सोचा और प्रियंका ने जिम्मी को चौंकाते हुए इस चुनौती में महज 20 सेकंड में जीत हासिल की।

अगली स्लाइड  में देखे वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन