1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सेलिना को कारा संग डेटिंग की अफवाह पसंद

सेलिना को कारा संग डेटिंग की अफवाह पसंद

 Written By: IANS
 Published : Oct 15, 2015 05:48 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 05:50 pm IST

लॉस एंजेलिस: गायिका सेलिना गोमेज को उनकी मॉडल दोस्त कारा डेलेविंगने के साथ डेटिंग की अफवाह पसंद है। ऐसी अफवाहों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। गौरतलब है कि कुछ समाचार पत्रों में गोमेज और

सेलिना को कारा संग...- India TV Hindi
सेलिना को कारा संग डेटिंग की अफवाह पसंद

लॉस एंजेलिस: गायिका सेलिना गोमेज को उनकी मॉडल दोस्त कारा डेलेविंगने के साथ डेटिंग की अफवाह पसंद है। ऐसी अफवाहों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। गौरतलब है कि कुछ समाचार पत्रों में गोमेज और डेलेविंगने की एक साथ तस्वीर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद उनकी ब्रिटिश मॉडल के साथ डेटिंग अफवाह हैं।

'एसीशोबीज डॉट कॉम' के मुताबिक, प्राइड सोर्स के साथ साक्षात्कार में 'गुड फॉर यू' की हिटमेकर ने समलैंगिकों और किन्नरों (ट्रांसजेंडर)की दुनिया पर खुलकर बात की और माना कि उन्हें डेलेविंगने के साथ डेटिंग की अफवाहें पसंद हैं।

गोमेज ने कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, इसलिए क्योंकि वे एक को छोड़कर अन्य लोगों की बात नहीं कर रहे हैं, जो अच्छा है।"

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से वह (डेलेविंगन) अविश्वसनीय है और खुली हुई हैं। वह बहुत मजेदार है और वह अत्यंत साहसी हैं और मैं चाहती हूं कि वह मेरी जिंदगी में रहें। इसलिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह मुझे पसंद है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन