1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. फिर से शुरू होगी टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

फिर से शुरू होगी टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2020 08:06 am IST,  Updated : Jun 03, 2020 08:06 am IST

कोरोनावायरस के कारण लगभग सभी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। 

टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग होगी शुरू- India TV Hindi
टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग होगी शुरू Image Source : INSTAGRAM: @NERDINFORMANTS

लंदन: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन : इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग सितंबर से फिर से शूरू की जाएगी। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, पहले सहायक निर्देशक टॉमी गोर्मले ने मंगलवार को कहा कि पैरामाउंट इस सर्दी में शूटिंग फिर से शूरू कर सकता है।

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, गोर्मले ने कहा, "हमें सितंबर में फिर से शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है।"

कोरोनावायरस के कारण लगभग सभी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। गोर्मले ने कहा कि फिल्म उद्योग के हजारों कर्मचारियों को काम पर लौटने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हमें शूटिंग को सुरक्षित रूप से करना होगा और अपने सहयोगियों की रक्षा भी। यह निश्चित रूप से संभव है और हम इसे पूरा करने के लिए योजना बना रहे हैं।"

'मिशन: इम्पॉसिबल 7' अब 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन