1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस से लड़ाई जीत कर अमेरिका वापस लौटे टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन

कोरोना वायरस से लड़ाई जीत कर अमेरिका वापस लौटे टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन

 Written By: IANS
 Published : Mar 29, 2020 11:32 am IST,  Updated : Mar 29, 2020 11:35 am IST

इस जोड़े ने 11 मार्च को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा की थी।

tom hanks ritan wilson latest health update- India TV Hindi
टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन ने कोरोना वायरस से जीती जंग

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोविड-19 से लड़ाई जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटाइन के दो सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद अमेरिका लौट आए हैं। 

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, इस जोड़े ने 11 मार्च को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा की थी। संक्रमण से मुक्त होने के बाद दोनों निजी जेट से घर आए। वापसी के दौरान दोनों की एक तस्वीर सामने आई है।

तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए और काफी शांत नजर आ रहे हैं। इस जोड़े ने सेल्फ आइसोलेशन के दौरान अपने प्रशंसकों के साथ कई अपडेट साझा किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन