1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस को मात देने के बाद टॉम हैंक्स की पत्नी रीटा मना रही हैं जश्न

कोरोना वायरस को मात देने के बाद टॉम हैंक्स की पत्नी रीटा मना रही हैं जश्न

 Written By: IANS
 Published : Mar 31, 2020 08:34 am IST,  Updated : Mar 31, 2020 08:34 am IST

टॉम हैंक्स की पत्नी और अभिनेत्री रीटा विल्सन कोविड-19 को मात देने के बाद घर वापसी कर चुके हैं।

tom hanks and rita wilson- India TV Hindi
टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन

हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की पत्नी और अभिनेत्री रीटा विल्सन कोविड-19 सर्वाइवर होने का जश्न मना रही हैं। गौरतलब है कि दोनों कोविड-19 को मात देने के बाद घर वापसी कर चुके हैं। टॉम हैंक्स ने अपने कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

ईटीऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, रीटा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से रविवार को साझा किया, "वह इस जिंदगी की खूबसूरती का आनंद ले रही हैं, जिसे भगवान ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप दिया है और मेरा स्वास्थ्य लगातार बेहतर है, यहां तक कि एक कोविड-19 सर्वाइवर होने के बाद भी।"

 कोविड-19 से लड़ाई जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटाइन के दो सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद अमेरिका लौट आए हैं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, इस जोड़े ने 11 मार्च को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा की थी। संक्रमण से मुक्त होने के बाद दोनों निजी जेट से घर आए। 

विल्सन के अनुसार, उनके लिए 29 मार्च खास दिन था, क्योंकि वह उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया था।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन