1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'बॉब द बिल्डर' कार्टून को आवाज देने वाले एक्टर विलियम दुफ्रिस का हुआ निधन

'बॉब द बिल्डर' कार्टून को आवाज देने वाले एक्टर विलियम दुफ्रिस का हुआ निधन

 Published : Mar 26, 2020 11:03 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 11:03 pm IST

बॉब द बिल्डर कार्टून को आवाज देने वाले एक्टर विलियम दुफ्रिस का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है।

wiiliam dufris- India TV Hindi
विलियम दुफ्रिस

कार्टून बॉब द बिल्डर को आवाज देने वाले एक्टर विलियम दुफ्रिस का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। विलियम कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार भी थे।

विलिसम के निधन की खबर उनके पार्टनर कंपनी पॉकेट यूनिवर्स प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया- हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि पॉकेट यूनिवर्स प्रोडक्शन के को-फाउंडर और ईसी कॉमिक्स के द्वारा प्रायोजित शो द वोल्ट ऑफ हॉरर के डायरेक्टर विलियम दुफ्रिस का कैंसर से निधन हो गया है।

विलियम ने यूएस और कनाडा में बॉब द बिल्डर के सीजन में बॉब की आवाज दी थी। 

विलियम ने अपने करियर की शुरूआत रेडियो से की थी। वह स्पाइडर मैन में पीटर पारकर का रोल भी अदा कर चुके हैं। वह बच्चों के शो रॉकी एंड द डोडोस और एनीमे मूवी X और लूपिन III में भी काम कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन