1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. तीसरी बार मां बनने वाली हैं 'वंडर वुमन' फेम गैल गैडोट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी जानकारी

तीसरी बार मां बनने वाली हैं 'वंडर वुमन' फेम गैल गैडोट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी जानकारी

 Published : Mar 02, 2021 12:56 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 12:58 pm IST

डीसी की फिल्म 'वंडर वुमन' फेम अभिनेत्री गैल गैडोट तीसरी बार मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने चाहने वालों के बीच सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की सूचना दी।

Gal Gadot- India TV Hindi
Gal Gadot Image Source : INSTAGRAM/@GAL_GADOT

'वंडर वुमन' की अभिनेत्री गैल गैडोट प्रेग्नेंट हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। गैडोट ने अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पति जॉर्डन वैर्सानो और उपनी बेटियों - अल्मा और माया नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ गैडोट ने लिखा, ''यहां हम फिर से शुरुआत करते हैं।''

यहां देखें पोस्ट

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में अभिनेत्री की शानदार मौजदूगी के कुछ ही घंटों बाद यह खुश खबर आई। अभिनेत्री इस अवॉर्ड शो की प्रजेंटर थीं और सबकी निगाहें उन पर पड़ीं थीं।

गैल गैडोट, वंडर वुमन फ्रेंचाइजी में लीड रोल निभाने के लिए काफी मशहूर हैं। 'वंडर वुमन 3' से वापसी करेंगी, यह फिल्म 2017 की रिलीज 'वंडर वुमन' के साथ शुरू हुई सुपरहीरो ट्रायोलॉजी का समापन करेगी। वार्नर ब्रदर्स ने डीसी कॉमिक्स फ्रैंचाइजी में एक तीसरी फिल्म का तेजी से निर्माण किया है, यह कहते हुए कि जेनकिंस इसे निर्देशित करने के अलावा ट्रायोलॉजी का अंतिम भाग लिखेंगे।

वेरायटी वेबसाइट के अनुसार, "दुनिया भर के प्रशंसकों ने डायना प्रिंस का स्वागत किया और 'वंडर वुमन 1984' के लिए शुरूआती सप्ताहांत के दौरान प्रदर्शन अच्छी रही।"

सीरीज की दूसरी फिल्म, 'वंडर वुमन 1984', भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों के सिनेमाघरों में और ओटीटी पर बीते साथ 25 दिसंबर को रिलीज हुई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन