1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सुपरमॉडल Gigi Hadid हुईं गिरफ्तार, बैग से मिला मारिजुआना

सुपरमॉडल Gigi Hadid हुईं गिरफ्तार, बैग से मिला मारिजुआना

 Published : Jul 19, 2023 10:11 am IST,  Updated : Jul 19, 2023 10:11 am IST

सुपरमॉडल गिगी हदीद को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से मारिजुआना बरामद हुआ था, जिस कारण उन पर एक हजार डॉलर का जुर्माना भी लग चुका है।

twitter- India TV Hindi
Gigi Hadid Image Source : TWITTER

सुपरमॉडल गिगी हदीद को केमैन आइलैंड्स में गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें रिहा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर थी। जैसे ही वह द्वीप पर पहुंची अधिकारियों को उसके सामान में मारिजुआना मिला। सुपरमॉडल 10 जुलाई को केमैन आइलैंड्स की यात्रा पर जा रही थी। गिगी को ओवेन रॉबर्ट्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

Janhvi kapoor ने दिखाया हद से ज्यादा बोल्ड अवतार, लोगों ने ट्रोल कर कहा -फॉइल पेपर और प्लास्टिक

1,000 डॉलर का जुर्माना

बता दें गिगी हदीद और उनके दोस्तों ने गुनाह कबूल कर लिया, उन पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। हदीद के प्रतिनिधि ने कहा कि उसने मेडिकल लाइसेंस के साथ NYC में कानूनी रूप से मारिजुआना खरीदा था और 2017 से ग्रैंड केमैन में इसका चिकित्सा उपयोग कानूनी है। गीगी मारिजुआना के साथ यात्रा कर रही थी, जिसे उसने मेडिकल लाइसेंस के साथ NYC से कानूनी रूप से खरीदा था। 2017 से ग्रैंड केमैन में चिकित्सा उपयोग के लिए मारिजुआना कानूनी है। उनका रिकॉर्ड स्पष्ट है और उन्होंने द्वीप पर अपने बाकी समय का आनंद लिया उनके प्रतिनिधि के हवाले से कहा गया था।

Kangana Ranaut ने रणबीर-आलिया की शादी को बताया फर्जी? पोस्ट शेयर कर कही ये बात

OMG-2 का नया गाना Oonchi Oonchi Waadi हुआ रिलीज, हंसराज रघुवंशी की जादुई आवाज छू लेगी आपका दिल

लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट

बता दें 12 जुलाई 2023 को गिगी और उनकी दोस्त समरी कोर्ट में पेश हुईं। ऑफिसर्स ने उन्हें आरोपों के लिए दोषी ठहराया। इस आरोप के लिए गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी पर एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया, और उन्हें जमानत पर रिहाई मिल गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वह पाम हाइट्स में रह रही थी। गिगी 'टाइटैनिक' एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट कर रही हैं। दोनों को कई इवेंट में भी साथ स्पॉट किया जा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन