1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आदित्य नारायण का नया गाना 'लिल्लाह' हुआ रिलीज, क्या आपने सुना?

आदित्य नारायण का नया गाना 'लिल्लाह' हुआ रिलीज, क्या आपने सुना?

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 01:52 pm IST

सिंगर आदित्य नारायण ने अपने नए गाने 'लिल्लाह' के साथ एक बार फिर से वापसी की है।

Lillah- India TV Hindi
Lillah

सिंगर आदित्य नारायण ने अपने नए गाने 'लिल्लाह' के साथ एक बार फिर से वापसी की है। अपने रोमांटिक ट्रैक का अनावरण उन्होंने सोमवार को किया।

अपने एकल गाने के बारे में आदित्य ने कहा, "यह एक बेहतरीन अनुभव रहा। ऐसा पहली बार है जब मैंने विदेश में संगीत वीडियो की शूटिंग की है। हमने गाने की शूटिंग मालदीव में सिर्फ दर्जनभर लोगों की टीम के साथ की है। इस स्तर का संगीत वीडियो बनाने में काफी लोगों की जरूरत होती है, ऐसे में अपनी टीम का मैं सच में शुक्रगुजार हूं।"

इस गाने के वीडियो में मॉडल सुश्री मिश्रा नजर आएंगी। इसे एशान त्रिपाठी और मिल्टन डेनियल ने कंपोज किया है, और मनोज यादव ने यह गीत लिखा है।

Dussehra 2019: अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार सहित इन बॉलीवुड हस्तियों ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

Dabangg 3: किच्चा सुदीप का फर्स्ट लुक आया सामने, सलमान खान ने कहा- विलेन जितना बड़ा हो, भिड़ने में उतना ही मजा आता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन