1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' के ये गाने झूमने पर कर देंगे मजबूर

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' के ये गाने झूमने पर कर देंगे मजबूर

 Published : Nov 20, 2021 11:18 am IST,  Updated : Nov 20, 2021 12:33 pm IST

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

antim film all songs salman khan aayush sharma Mahima Makwana latest news in hindi- India TV Hindi
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' में हैं ये मदहोश कर देने वाले गाने  Image Source : TWITTER: @BEINGSALMANKHAN

Highlights

  • 'अंतिम' के कई जबरदस्त गाने हो चुके हैं आउट
  • 26 नवंबर को रिलीज हो रही है फिल्म

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बज बना हुआ है। इस मूवी के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। चाहे वो गणपति बप्पा की जय-जयकार वाला सॉन्ग हो या फिर लावणी गाना 'चिंगारी', सभी सॉन्ग फैंस को झूमने पर मजबूर कर देने वाले हैं। 

विघ्नहर्ता गाना

'अंतिम' के पहले गाने की बात करें तो इसका टाइटल 'विघ्नहर्ता' है। इस गाने की शुरुआत में वरुण धवन भी नज़र आ रहे हैं, जोकि फैंस के लिए सरप्राइज है। जोश से भरे इस गाने में सलमान की फिट बॉडी भी देखने को मिल रही है। एक तरफ गणपति की अर्चना तो दूसरी तरफ शानदार डांस मूव्स लोगों को पसंद आ रहा है।  

PICS | सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में 'अंतिम' के प्रमोशन के दौरान तस्वीरों में कैद हुए फिल्म के कलाकार

भाई का बर्थडे गाना 

'विघ्नहर्ता' के बाद फिल्म के मेकर्स ने मचअवेटेड सॉन्ग 'भाई का बर्थडे' रिलीज किया। इसमें आयुष शर्मा के शानदार डांस मूव्स, सलमान खान का भांगड़ा गाने को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा रहा है! वीडियो में आयुष फिल्म में अपने भाई (डॉन) का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाने वाले सलमान डांस पार्टी में एंट्री करते हुए भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

गाने को हितेश मोदक ने कंपोज किया है, बैकग्राउंड वोकल्स साजिद खान ने दिया है। गाने की कोरियोग्राफी मुदस्सर ने की है। यह पहली बार है जब सलमान खान और आयुष स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।  

होने लगा गाना 

निर्माताओं ने रोमांटिक म्यूजिक सॉन्ग 'होने लगा' रिलीज किया। इस गाने में आयुष शर्मा और महिमा मकवाना का रोमांटिक अवतार नजर आ रहा है। 'होने लगा' के लिए म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है, लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और जुबिन नौटियाल ने गाने को अपनी आवाज दी है। शबीना खान और उमेश जाधव ने रोमांटिक ट्रैक को कोरियोग्राफ किया है।

चिंगारी गाना 

आयुष और महिमा का रोमांटिक ट्रैक 'होने लगा' को लॉन्च करने के बाद निर्माताओं ने पारंपरिक मराठी अवतार में शानदार वलूचा डीसूजा अभिनीत 'चिंगारी' नाम के नए गाने को रिलीज किया। हितेश मोदक द्वारा रचित, वैभव जोशी द्वारा लिखित और सुनिधि चौहान द्वारा गाया गया, 'चिंगारी' कृति महेश द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। लावणी को लोक नृत्य और महाराष्ट्र के गौरव के रूप में जाना जाता है, वहीं 'चिंगारी' खूबसूरत वलूचा पर फिल्माया गया एक एनर्जेटिक डांस नंबर है। 

कोई तो आएगा गाना

'अंतिम' का एक और गाना 'कोई तो आएगा' आउट हो गया है। ये सुपरस्टार पर फिल्माया गया एक एक्शन मोंटाज नंबर है, जिसमें सलमान रॉ फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। गाने का संगीत केजीएफ फेम रवि बसरूर ने दिया है और इसके बोल रवि बसरूर और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। बैकग्राउंड वोकल्स रवि बसरूर और उनकी टीम द्वारा दिये गए हैं। 

"अंतिम: द फाइनल ट्रुथ" सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है। महेश मांजरेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन