1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Mann Mein Shiva Song out: 'पानीपत' का दूसरा गाना रिलीज, भक्ति औऱ शक्ति का अद्भुत संगम, शानदार म्यूजिक ने डाली जान

Mann Mein Shiva Song out: 'पानीपत' का दूसरा गाना रिलीज, भक्ति औऱ शक्ति का अद्भुत संगम, शानदार म्यूजिक ने डाली जान

 Published : Nov 23, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 01:34 pm IST

अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' रिलीज हो गया है।

Mann mein shiva song out- India TV Hindi
अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' रिलीज हो गया है।

अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म का दूसरा गाना 'मन में शिवा' रिलीज हो गया है। गाना शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- शिव की जीत की गूंज जोर से। इस गाने में सदाशिव भाऊ बने अर्जुन कपूर अपने सेनानायकों के साथ जश्न मना रहे हैं।  गाने को कुणाल गांजावाला, दिपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड ने गाया है। गाने को कंपोज अजय-अतुल ने किया है और लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

गाने के लिरिक्स की बात करें तो लिरिक्स बेहद अच्छे और अर्थपूर्ण दिख रहे हैं। शिवा को शक्ति और भक्ति दोनों से जोड़कर बोल बनाए गए हैं जो आपको अनोखे रोमांच से भर देंगे। 

डांस की बात करें तो डांस बेहद अच्छा है...नए स्टेप्स करते अर्जुन कपूर भी जंच रहे हैं। अर्जुन कपूर जिस तरह डांस कर रहे हैं उससे कहीं कहीं बाजीराव मस्तानी में रणवीर कपूर की कौंध मार रही है। दूसरी तरफ कृति सेनन ने शानदार डांस किया है। ग्रुप डांस का संयोजन भी कमाल का है।

म्यूजिक का पक्ष बेहद संयमित और मुखर है। अच्छा म्यूजिक कई बार गाने की दूसरी गलतियों को ढक लेता है और अच्छे गाने में चार चांद लगा देता है।

जहां तक डांस सीक्वेंस दिख रहा है, गाना पानीपत की जंग में किसी एक जीत के बाद का जश्न दिखा रहा है जिसमें नायक साथियों में जोश भरने के साथ साथ शिव का भी आह्वान कर रहा है और धन्यवाद दे रहा है।

कुल मिलाकर पहले गाने की तरह पानीपत का दूसरा गाना भी शानदार बन पड़ा है। खास बात ये है कि पिछले गाने की अपेक्षा इस गाने में अर्जुन कपर के ऊपर कैमरा ज्यादा फोकस है। पिछले गाने में अर्जुन कपूर पर कैमरा फोकस नहीं था।

आशुतोष गवारेकर द्वारा निर्देशित पानीपत में मराठियों का अफगान के राजा अहमद शाह अब्दाली से युद्ध दिखाया गया है। फिल्म में अर्जुन कपूर और कृति सेनन के साथ संजय दत्त अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन