1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Bedard Teaser out: हिना खान के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' का टीजर आया सामने

Bedard Teaser out: हिना खान के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' का टीजर आया सामने

 Published : Apr 15, 2021 10:48 am IST,  Updated : Apr 15, 2021 11:12 am IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में स्टेबिन बेन के साथ अपने नए म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' की घोषणा की थी अब इस म्यूजिक वीडियो का टीज़र जारी कर दिया गया है।

HINA KHAN- India TV Hindi
हिना खान के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' का टीजर आया सामने Image Source : INSTAGRAM/HINA KHAN

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में स्टेबिन बेन के साथ अपने नए म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' की घोषणा की थी अब इस म्यूजिक वीडियो का टीज़र जारी कर दिया गया है। यह गीत कल 16 अप्रैल को रिलीज़ होगा। टीज़र में हिना खान को दुल्हन के रूप में दिखाया गया है और टीजर में हिना खान के दिल टूटने की झलक दिखाई गई है। गाने में अभिनेता सपन कृष्णा भी हैं। बेदर्द में स्टेबिन बेन ने अपनी आवाज दी है और गाने के बोल संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं। 

यहां देखें टीजर: 

बीते दिनों हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर के मुताबिक ये गाना 16 अप्रैल 2021 को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा-"16 अप्रैल को 'बेदर्द' @Bocketard @pocketfmindia @stebinben पर रिलीज किया जाएगा। पॉकेट ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो पेश किया। "बेदर्द। 16 अप्रैल को एक्सक्लूसिव पॉकेट एफएम पर। ऐप पर हिट ऑडियो शो के आधार पर- ये रिश्ता क्या कहलाता है। " 

पोस्टर में एक्ट्रेस को राजस्थानी शादी के परिधान में गायक स्टेबिन बेन के साथ देखा जा सकता है। 'बेदर्द' को स्टेबिन बेन ने गाया है और गाने के बोल संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं। इस गाने को पॉकेट एफएम इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है।  

हिना के फैंस, फॉलोअर्स और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी। विकास कलंत्री ने लिखा,- "किलर शेर खान आगे देख रहा है। वहीं सिंगर " स्टेबिन बेन ने लिखा,- "आखिरकार ये आ रहा है।"

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिना खान ने किसी म्यूजिक वीडियो में काम किया हो। इससे पहले वो 'रांझणा' में के प्रियांक शर्मा और 'हमको तुम मिल गए' में धीरज धूपर के साथ नजर आ चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान को आखिरी बार 'कोसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका की भूमिका में देखा गया था। फिलहाल, वो वेब सीरीज 'डैमेज 2' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। हिना और अध्यायन की इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'हंगामा प्ले' पर रिलीज किया जाएगा।  

यहां पढ़ें

मेजर के टीजर को 2 दिन में मिले 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

उर्वशी रौतेला ने की अपील: उत्सव के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

म्यूजिक वीडियो 'हवा करदा' में गौरव बजाज के साथ दिखाई देंगी शमा सिकंदर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन