1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ टी-सीरीज का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में शामिल

100 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ टी-सीरीज का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में शामिल

 Published : Jun 14, 2019 08:59 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 09:07 pm IST

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने आज 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह सम्मान उन्हें टी-सीरीज के 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स होने की वजह से मिला है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड...- India TV Hindi
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई: विश्व के सबसे बड़े यूट्यूब चैनल बनने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले, भारत के सबसे बड़े म्यूजिक लेबल टी-सीरीज़ के भूषण कुमार के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, यूट्यूब पर 100 मिलियन सब्सक्राइबरस का माइलस्टोन हासिल करने के लिए टी-सीरीज को आधिकारिक “गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स" (ट्रेडमार्क) सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स (ट्रेडमार्क)” के अधिकारी ने भूषण कुमार को यह सम्मान पत्र दिया। 

भूषण कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है।

टी-सीरीज़ ने अपने अन्य सभी कॉम्पिटिटर, विशेष रूप से पीयूडिपाय को पछाड़ कर जीत अपने नाम करते हुए, दुनियाँ भर में सबसे अधिक सब्सक्राइबर के साथ इतिहास रच दिया था। भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी, टी-सीरीज़ ने प्रमुख फिल्में, गानों के साथ-साथ सिंगल (गैर-फ़िल्मी संगीत) के साथ टॉप स्थान पर अपनी जगह बना ली है। जनवरी 2011 में स्थापित, टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल में 29 उप-चैनल हैं और सबसे अधिक देखे जाने वाले अपलोड हैं।

संगीत और फिल्म कंपनी का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक भूषण कुमार ने हाल ही में इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि के साथ अपने ब्रांड टी-सीरीज को एक पायदान ऊपर उठा लिया है। भूषण कुमार ने इस उपलब्धि के साथ देश को ग्लोबल मैप पर एक नई पहचान दिला दी है जिस पर सम्पूर्ण भारत वर्ष को गर्व है।

महज 19 साल की उम्र में टी-सीरीज़ की लगाम संभालते हुए, कुमार ने अपनी दूरदर्शिता और तीखे व्यवसाय के साथ न केवल ब्रांड टी-सीरीज़ को एक उल्लेखनीय स्थान पर पहुँचा दिया है बल्कि 100 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल का ख़िताब भी अपने नाम कर लिया है। 

भारत के अलावा, टी-सीरीज के दर्शक यूके, यूएसए, यूरोप, यूएई, पाकिस्तान, बांग्लादेश, आसियान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कई अन्य देशों में फैला हुआ है।

Also Read:

ऋतिक रोशन के साथ आलिया भट्ट की बचपन की तस्वीर हो रही है वायरल

सुपर 30 में ऋतिक रोशन को देखकर आनंद कुमार की दो साल की बेटी ने ऐसे किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन