1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. दिलजीत दोसांझ ने लॉकडाउन में इंडिया के बाहर किया ट्रैवल? इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने उठाए सवाल

दिलजीत दोसांझ ने लॉकडाउन में इंडिया के बाहर किया ट्रैवल? इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने उठाए सवाल

 Published : May 17, 2020 09:20 pm IST,  Updated : May 17, 2020 09:41 pm IST

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर कुकिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें बदलाव देखने के बाद फैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं।

Diljit Dosanjh - India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ का वीडियो देखने के बाद फैंस ने उठाए सवाल Image Source : INSTAGRAM: @DILJITDOSANJH

फेमस सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो लॉकडाउन में अपनी कुकिंग स्किल्स दिखा रहे हैं। उन्होंने डिश की रेसिपी बताने के दौरान खूब फनी कमेंट्री की, जो लोगों को पसंद आ रही है। वो पिछले एक महीने से इसी तरह से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में सिंगर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो पर फैंस ने सवाल उठाए हैं।

दरअसल, फैंस ने वीडियो में नोटिस किया कि दिलजीत दोसांझ का किचन और खाने-पीने का सामान पूरी तरह से बदल गया है। इससे पहले उनकी किचन का स्लैब सफेद रंग का था, जो अब भूरे कलर में बदल गया है। इसके साथ ही वो जो डिश बना रहे हैं, वो देसी की बजाए विदेशी लजीज व्यंजन में बदल गया। ऐसे में फैंस ने उनसे सवाल किया है कि क्या वो कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के बीच मुंबई से यूएस या कनाडा चले गए हैं?  

दिलजीत दोसांझ के पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट्स
Image Source : INSTAGRAMदिलजीत दोसांझ के पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट्स

एक फैन ने 'उड़ता पंजाब' के एक्टर से पूछा, 'मैंने सोचा कि लॉकडाउन के दौरान विदेश में ट्रैवल नहीं कर सकते... लेकिन आपने कनाडा जाने के लिए बंदोबस्त कर लिया?' इस पर दिलजीत ने रिप्लाई किया, 'ओ नहीं बहन जी.. मैं कनाडा में नहीं हूं।'

दिलजीत दोसांझ के पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट्स
Image Source : INSTAGRAMदिलजीत दोसांझ के पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट्स

कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि दिलजीत कैलिफोर्निया, यूएस में हैं। बता दें कि सनी लियोनी कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में ही यूएस रवाना हो गई थीं। उनका मानना है कि उनके बच्चे कोरोना वायरस से वहां ज्यादा सुरक्षित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन