1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. चूड़ी जो खनकी हाथों में: 57 साल की हुईं फाल्गुनी पाठक, अपने गानों से करती हैं लाखों दिलों पर राज

चूड़ी जो खनकी हाथों में: 57 साल की हुईं फाल्गुनी पाठक, अपने गानों से करती हैं लाखों दिलों पर राज

 Published : Mar 12, 2021 02:22 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 02:57 pm IST

फाल्गुनी पाठक का पहला एल्बम 1998 में रिलीज़ हुआ था और उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई गाने भी रिकॉर्ड किए हैं।

 चूड़ी जो खनकी हाथो में: 57 साल की हुईं फाल्गुनी पाठक, अपने गानों से करती हैं लाखों दिलों पर राज | F- India TV Hindi
 चूड़ी जो खनकी हाथो में: 57 साल की हुईं फाल्गुनी पाठक, अपने गानों से करती हैं लाखों दिलों पर राज | Falguni Pathak Birthday, she wins millions heart with her songs. Image Source : INSTAGRAM/@FALGUNIPATHAK12

मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक का आज जन्म दिन हैं। उन्होंने 12 मार्च 1964 को एक गुजराती परिवार में जन्म लिया था। फाल्गुनी एक परफॉर्मर ऑर्टिस्ट हैं।  उनका म्यूजिक भारतीय राज्य गुजरात के पारंपरिक संगीत पर आधारित होता है। 1987 में उन्होंने अपने पेशेवर सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने पूरे भारत में एक बड़े फैन बेस के साथ पॉप सिंगर के रूप में खुद को आगे बढ़ाया। एक बार जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सिंगिंग को एक कैरियर के रूप में लेने का फैसला क्यों किया है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह कैसे हुआ। उन्हें व्यापक रूप से भारतीय मैडोना माना जाता है।

उनका पहला एल्बम 1998 में रिलीज़ हुआ था और उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई गाने भी रिकॉर्ड किए हैं। उनके अधिकांश गानों का सब्जेक्ट का प्यार ही होता है। उन्होंने भारत और अन्य देशों में कई प्रोग्राम में अपनी परफॉर्मेंस दी। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'कौन बनेगा करोड़पति', 'स्टार डांडिया धूम', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और भी प्राइमटाइम शो 'बा बहू और बेबी' जैसे टेलीविजन शो में भाल्गुनी नजर आ चुकी हैं।

यही नहीं, वह अपने गानों के लिए इतनी मशहूर हैं कि आज भी पूरे भारत में उन्हें सुना जाता है। उनके एल्बम न केवल प्यारे गानों से सजे होते हैं लिए बल्कि ये वीडियो सुंदर लव स्टोरी से भी लबरेज होते हैं। वह गुजराती कम्यूनिटी में बहुत लोकप्रिय हैं जहां उन्हें नवरात्रि जैसे लोकप्रिय त्योहारों के लिए बुलाया जाता है। उनके कुछ लोकप्रिय गाने हैं - "चूड़ी जो खनकी हाथो में", "मैने पायल है छन्काई", "मेरी चूनर उड़ उड़ जाए" इन सदाबहार गानों से भाल्गुनी ने लाखों लोगों के दिल जीते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन